लाइव आकर युवक ने की आत्महत्या: बोला- कभी किसी से प्यार मत करना; छतरपुर की यूट्यूबर युवती पर परिवार ने लगाए आरोप

Sagar, MP

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा ली। 20 वर्षीय युवक का नाम राहुल अहिरवार था, जो सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला था। यह घटना 22 जून को हुई थी, लेकिन शुक्रवार को लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

वीडियो में राहुल ने प्यार में मिले धोखे का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता और युवाओं को सलाह दी कि कभी किसी से प्यार न करें। इसके बाद उसने कैमरे के सामने ही फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

राहुल बोला- "मैं अब नहीं जीना चाहता, सब खत्म..."

वायरल हुए लाइव वीडियो में राहुल कहता है –
"मैं अब नहीं जीना चाहता। किसी से प्यार मत करना, अगर वो तुम्हारे लिए वक्त नहीं निकाल सकता... मेरे पास अब टाइम नहीं है..."
वीडियो में वह खुद फांसी के लिए कपड़ा बांधता दिख रहा है, फिर कैमरे के सामने ही फंदा लगाकर झूल जाता है।

यूट्यूबर युवती पर आरोप: शादी का झांसा देकर छोड़ा

परिवार ने राहुल की आत्महत्या के लिए छतरपुर की एक यूट्यूबर युवती को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई प्रशांत अहिरवार ने बताया कि राहुल की इस युवती से मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और राहुल शादी की योजना बना रहा था।

2 जून को राहुल के जन्मदिन पर वह युवती उसे उज्जैन घुमाने भी ले गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। इस खुलासे के बाद उसने राहुल से बात करना बंद कर दिया। यही बात राहुल को मानसिक रूप से तोड़ गई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यूट्यूबर के साथ राहुल के पुराने वीडियो भी आए सामने

घटना के बाद सोशल मीडिया पर राहुल और यूट्यूबर युवती के साथ के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दोनों को साथ घूमते हुए और मुस्कुराते देखा जा सकता है। इससे यह साफ है कि उनके बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं।

पुलिस कर रही जांच, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो और परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। यूट्यूबर युवती की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लाइव आकर युवक ने की आत्महत्या: बोला- कभी किसी से प्यार मत करना; छतरपुर की यूट्यूबर युवती पर परिवार ने लगाए आरोप

Sagar, MP

वीडियो में राहुल ने प्यार में मिले धोखे का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता और युवाओं को सलाह दी कि कभी किसी से प्यार न करें। इसके बाद उसने कैमरे के सामने ही फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

राहुल बोला- "मैं अब नहीं जीना चाहता, सब खत्म..."

वायरल हुए लाइव वीडियो में राहुल कहता है –
"मैं अब नहीं जीना चाहता। किसी से प्यार मत करना, अगर वो तुम्हारे लिए वक्त नहीं निकाल सकता... मेरे पास अब टाइम नहीं है..."
वीडियो में वह खुद फांसी के लिए कपड़ा बांधता दिख रहा है, फिर कैमरे के सामने ही फंदा लगाकर झूल जाता है।

यूट्यूबर युवती पर आरोप: शादी का झांसा देकर छोड़ा

परिवार ने राहुल की आत्महत्या के लिए छतरपुर की एक यूट्यूबर युवती को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई प्रशांत अहिरवार ने बताया कि राहुल की इस युवती से मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और राहुल शादी की योजना बना रहा था।

2 जून को राहुल के जन्मदिन पर वह युवती उसे उज्जैन घुमाने भी ले गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। इस खुलासे के बाद उसने राहुल से बात करना बंद कर दिया। यही बात राहुल को मानसिक रूप से तोड़ गई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यूट्यूबर के साथ राहुल के पुराने वीडियो भी आए सामने

घटना के बाद सोशल मीडिया पर राहुल और यूट्यूबर युवती के साथ के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दोनों को साथ घूमते हुए और मुस्कुराते देखा जा सकता है। इससे यह साफ है कि उनके बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं।

पुलिस कर रही जांच, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो और परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। यूट्यूबर युवती की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-young-man-came-live-and-committed-suicide-never-love/article-26528

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.