फेमस होने की सनक पड़ी भारी..... मालगाड़ी पर रील बनाने चढ़ा युवक, हाईटेंशन चपेट में झुलसा

SATNA, MP

सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में सतना जिले में एक युवक मालगाड़ी पर चढ़कर रील बना रहा था। इसी दौरान वह ओएचई वायर की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। गम्भीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

आज के युवा सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, फिर इसमें उनकी हालत ही क्यों न खराब हो जाए। आए दिन युवाओं की अजीब हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ताजा मामला एमपी के सतना से सामने आया है। यहां एक युवक मालगाड़ी पर रील बना रहा था। वह रील बनाते समय वह हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसके दो दोस्त भी साथ थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सतना जिले के रेलवे कॉलोनी में हुई।

सतना में रेलवे कॉलोनी के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर रील बनाना एक युवक को बहुत महंगा पड़ गया। रील बनाते समय युवक ओएचई (OHE) हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। ओएचई वायर रेलवे लाइनों के ऊपर लगी होती है, जिससे ट्रेनों को बिजली मिलती है। इस घटना में युवक के दो दोस्त भी थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

मालगाड़ी पर चढ़कर बना रहे थे रील

जानकारी के अनुसार कामता टोला निवासी प्रिंस चौधरी (19 वर्ष) अपने दो दोस्तों रवि और आर्यन के साथ रेलवे कॉलोनी में चर्च के पीछे यार्ड में गया था। वे मालगाड़ी पर चढ़कर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे।

जीआरपी ने संभाला मोर्चा

इसी दौरान प्रिंस हाई टेंशन वायर के संपर्क में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। रवि और आर्यन किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) मौके पर पहुंची। जीआरपी रेलवे पुलिस होती है। उन्होंने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि लगभग चार महीने पहले आरपीएफ (RPF) ने इन्हीं युवकों को रेलवे लाइन के किनारे से भगाया था।

जांच में जुटी पुलिस

इसके बावजूद वे फिर रेलवे कॉलोनी के यार्ड में खतरनाक तरीके से रील बनाने पहुंच गए। और आज इस घटना का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फेमस होने की सनक पड़ी भारी..... मालगाड़ी पर रील बनाने चढ़ा युवक, हाईटेंशन चपेट में झुलसा

SATNA, MP

आज के युवा सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, फिर इसमें उनकी हालत ही क्यों न खराब हो जाए। आए दिन युवाओं की अजीब हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ताजा मामला एमपी के सतना से सामने आया है। यहां एक युवक मालगाड़ी पर रील बना रहा था। वह रील बनाते समय वह हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसके दो दोस्त भी साथ थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सतना जिले के रेलवे कॉलोनी में हुई।

सतना में रेलवे कॉलोनी के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर रील बनाना एक युवक को बहुत महंगा पड़ गया। रील बनाते समय युवक ओएचई (OHE) हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। ओएचई वायर रेलवे लाइनों के ऊपर लगी होती है, जिससे ट्रेनों को बिजली मिलती है। इस घटना में युवक के दो दोस्त भी थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

मालगाड़ी पर चढ़कर बना रहे थे रील

जानकारी के अनुसार कामता टोला निवासी प्रिंस चौधरी (19 वर्ष) अपने दो दोस्तों रवि और आर्यन के साथ रेलवे कॉलोनी में चर्च के पीछे यार्ड में गया था। वे मालगाड़ी पर चढ़कर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे।

जीआरपी ने संभाला मोर्चा

इसी दौरान प्रिंस हाई टेंशन वायर के संपर्क में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। रवि और आर्यन किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) मौके पर पहुंची। जीआरपी रेलवे पुलिस होती है। उन्होंने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि लगभग चार महीने पहले आरपीएफ (RPF) ने इन्हीं युवकों को रेलवे लाइन के किनारे से भगाया था।

जांच में जुटी पुलिस

इसके बावजूद वे फिर रेलवे कॉलोनी के यार्ड में खतरनाक तरीके से रील बनाने पहुंच गए। और आज इस घटना का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-young-man-climbed-to-make-reel-on-a-heavy/article-15239

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.