चलती ट्रेन से गिरा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव: मामा को राखी बांधने जा रहा था, गेट बंद होने से हादसा

Indore, MP

रक्षाबंधन पर मामा को राखी बांधने जा रहे युवक की यात्रा दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। महाराष्ट्र के भंडारा निवासी 20 वर्षीय गौरव कोलथे की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। गौरव अपने माता-पिता के साथ नागपुर से इंदौर जा रहा था, लेकिन रास्ते में पांढुर्णा के पारडी रेलवे ट्रैक के पास वह हादसे का शिकार हो गया।

हादसा बुधवार रात लगभग 9 बजे हुआ। परिजन के अनुसार, खाना खाने के बाद गौरव अपने पिता के साथ चलती ट्रेन के गेट के पास हाथ धोने गया था। उसी दौरान अचानक गेट के झटके से संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और परिजनों ने तलाश शुरू की। जीआरपी आरक्षक प्रकाश तिवारी के अनुसार, लगभग 10 किलोमीटर तक पैदल रेलवे ट्रैक पर तलाशी ली गई। गुरुवार शाम को पारडी ट्रैक के पास गौरव का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि वह गिरते ही गंभीर चोट लगने से दम तोड़ चुका था।

घटना के बाद गौरव के परिवार में मातम का माहौल है। वह इंदौर में रहने वाले मामा के घर रक्षाबंधन मनाने जा रहा था। जीआरपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

चलती ट्रेन से गिरा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव: मामा को राखी बांधने जा रहा था, गेट बंद होने से हादसा

Indore, MP

हादसा बुधवार रात लगभग 9 बजे हुआ। परिजन के अनुसार, खाना खाने के बाद गौरव अपने पिता के साथ चलती ट्रेन के गेट के पास हाथ धोने गया था। उसी दौरान अचानक गेट के झटके से संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और परिजनों ने तलाश शुरू की। जीआरपी आरक्षक प्रकाश तिवारी के अनुसार, लगभग 10 किलोमीटर तक पैदल रेलवे ट्रैक पर तलाशी ली गई। गुरुवार शाम को पारडी ट्रैक के पास गौरव का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि वह गिरते ही गंभीर चोट लगने से दम तोड़ चुका था।

घटना के बाद गौरव के परिवार में मातम का माहौल है। वह इंदौर में रहने वाले मामा के घर रक्षाबंधन मनाने जा रहा था। जीआरपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-young-man-fell-from-a-moving-train-after-20/article-30093

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.