जंगल में चरवाहे की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, गांव के ही युवक पर लगा शक

Sagar, MP

जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम कनेरा गौंड में एक व्यक्ति की जंगल में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय गोरेलाल कुर्मी के रूप में हुई है, जो बुधवार शाम पशु चराने जंगल की ओर गए थे। देर शाम उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार सुबह जैसे ही घटना की खबर फैली, गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है, जिससे मृतक का पूर्व में विवाद हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जानवरों को लेकर हुआ था पुराना विवाद

मृतक के चचेरे भाई विनोद कुर्मी ने बताया कि गोरेलाल शाम को पशु चराने जंगल गए थे। करीब 6 बजे गांव में खबर आई कि वह जंगल में घायल अवस्था में पड़े हैं। जब परिजन पहुंचे, तो देखा कि उनके गले पर कुल्हाड़ी से गहरा वार था। आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विनोद ने आरोप लगाया कि गोरेलाल का कुछ दिन पहले गांव के रज्जन कुर्मी नामक युवक से जानवरों को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी ने मारने की धमकी भी दी थी। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और संदेह के आधार पर रज्जन कुर्मी की तलाश की जा रही है। जैसीनगर थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जंगल में चरवाहे की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, गांव के ही युवक पर लगा शक

Sagar, MP

गुरुवार सुबह जैसे ही घटना की खबर फैली, गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है, जिससे मृतक का पूर्व में विवाद हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जानवरों को लेकर हुआ था पुराना विवाद

मृतक के चचेरे भाई विनोद कुर्मी ने बताया कि गोरेलाल शाम को पशु चराने जंगल गए थे। करीब 6 बजे गांव में खबर आई कि वह जंगल में घायल अवस्था में पड़े हैं। जब परिजन पहुंचे, तो देखा कि उनके गले पर कुल्हाड़ी से गहरा वार था। आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विनोद ने आरोप लगाया कि गोरेलाल का कुछ दिन पहले गांव के रज्जन कुर्मी नामक युवक से जानवरों को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी ने मारने की धमकी भी दी थी। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और संदेह के आधार पर रज्जन कुर्मी की तलाश की जा रही है। जैसीनगर थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-young-man-from-the-village-doubted-the-death-of/article-28677

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.