- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पागलपन : चलती बाइक में आग लगाकर कूदा सनकी युवक, फिर खड़ा होकर देखता रहा तमाशा
पागलपन : चलती बाइक में आग लगाकर कूदा सनकी युवक, फिर खड़ा होकर देखता रहा तमाशा
Sahdol, MP
जिले के धनपुरी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सनकी युवक ने चलती बाइक में आग लगा दी और फिर कूदकर भाग गया. इस आगजनी में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुढ़ार की ओर आ रहा एक बाइक सवार जैसे ही टॉकीज रोड के पास पहुंचा, उसने बाइक को आग के हवाले कर दिया और खड़ा होकर तमाशा देखता रहा. युवक तब तक वहां खड़ा था, जब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक न हो गई. जब उसे इस बात की तसल्ली हो गई कि बाइक पूरी तरह जल गई है, तब वह वहां से चला गया.
इधर, रिहायशी इलाके में बाइक को आगे के हवाले करने से अफरा-तफरी मच गई. डरे-सहमे लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए. हालांकि, युवक ने बाइक में आग क्यों लगाई, इसका पता नहीं चल पाया है. कहीं बाइक चोरी की तो नहीं? फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए