- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
panna, MP
शादी की खुशियां उस वक्त मातम बदल गई, जब भाई की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
यह घटना पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर स्थित जमुनहाई मोड ढाबा के पास की है. बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय ईश्वर सिंह अपने भाई की शादी का कार्ड बांटकर वापस घर की ओर लौट रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईश्वर की घटनास्थल पर मौत हो गई.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ताकि वाहन चालक को पकड़ा जा सकें.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए