- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों संग गया था पार्टी मनाने
खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों संग गया था पार्टी मनाने
Shivpuri, MP
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पार्टी मनाने गए एक युवक की खदान में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल खटीक के रूप में हुई है, जो शहर की 27 नंबर कोठी के पास का निवासी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल अपने दोस्त सचिन जैन के साथ मझेरा क्षेत्र स्थित एक पत्थर की खदान में पार्टी मनाने गया था। वहां पानी से भरी खदान में नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया।
साथी ने पहले खुद और फिर आसपास के ग्रामीणों की मदद से राहुल को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो देर रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ की टीम व्यस्त होने के कारण घटनास्थल पर नहीं आ सकी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू प्रयास तेज किया और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात 2 बजे राहुल का शव पानी से निकाला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए