- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दोस्तों के साथ युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से की फिरौती की मांग, फिर जो हुआ…
दोस्तों के साथ युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से की फिरौती की मांग, फिर जो हुआ…
INDORE, MP
मध्य प्रदेश के इंदौर में युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, महंगे शौक और कर्ज से परेशान युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। इतना ही नहीं युवक ने अपने ही पिता से एक लाख रुपए की डिमांड भी की। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भवर कुआं थाने पर श्री राम गुप्ता नामक व्यक्ति ने शिकायत की, कि उसके बेटे सतीश गुप्ता का अपरहण हो गया है। जिसे छोड़ने के लिए फिरौती के रूप में एक लाख रुपए की मांग की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जिस नंबर से फोन आया, उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से आरुष अरोड़ा और उसका साथी तेजवीर सद्दु को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि, सतीश उनका दोस्त है। उसी ने यह पूरा षड्यंत्र रचा था। इसके आधार पर सतीश गुप्ता को भी पुलिस ने पकड़ा। जब सतीश गुप्ता से पूछताछ की गई तो सामने आया कि, वह महंगे शौक और सट्टे का आदी है। जिसके कारण उसके ऊपर कर्ज हो गया था। इसी को उतारने के लिए उसने अपने दोस्तों के माध्यम ये कहानी रची और पिता से फिरौती की मांग की फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए