- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में दो घरों की चोरी का खुलासा: तीन चोर गिरफ्तार, खेत से बरामद हुआ 35 हजार का माल
सतना में दो घरों की चोरी का खुलासा: तीन चोर गिरफ्तार, खेत से बरामद हुआ 35 हजार का माल
Satna, MP
नागौद थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खेत से लगभग 35 हजार रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का कुछ माल एक परिचित को बेच दिया था।
शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस
मामला तब सामने आया जब रवि गौतम ने 24 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21-22 अक्टूबर की रात उनके घर और पड़ोसी आनंद प्रसाद बाजपेयी के घर में चोरी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें कुछ संदिग्ध युवक नजर आए।
पूछताछ में हुआ खुलासा
संदेह के आधार पर पुलिस ने अमित कुशवाहा उर्फ राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने साथी राजा प्रजापति के साथ मिलकर चोरी की वारदात अंजाम दी थी। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ सामान अनुज ताम्रकार को बेच दिया और बाकी खेत में छिपा दिया था।
खेत से बरामद हुआ चोरी का सामान
पुलिस टीम ने तीनों की निशानदेही पर एक बोरी में रखा चोरी का माल बरामद किया। इसमें पीतल और कांसे के बर्तन, पूजा सामग्री, इलेक्ट्रिक हाइपर क्लीनर, फर्श साफ करने का सामान सहित कई घरेलू वस्तुएं शामिल थीं।
तीनों आरोपी जेल भेजे गए
तीनों आरोपियों — राजा प्रजापति, अमित कुशवाहा उर्फ राजा और अनुज ताम्रकार — को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों का संबंध अन्य चोरी की वारदातों से भी है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए