- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राजधानी में बदमाशों का आतंक: कार और घरों के शीशे तोड़ घर में घुसने की कोशिश, कुछ दिन पहले शराब को ले...
राजधानी में बदमाशों का आतंक: कार और घरों के शीशे तोड़ घर में घुसने की कोशिश, कुछ दिन पहले शराब को लेकर हुआ था विवाद
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आए दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिन-दहाड़े क्राइम (Crime) की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बदमाशों को बिल्कुल भी पुलिस का खौफ नहीं रह (No fear of the police) गया है। इसी बीच एक बार फिर भोपाल में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। कार और घरों के शीशे तोड़ दिए और घर में घुसने की भी कोशिश की।
क्या है मामला
मामला भोपाल के बाग सेबनिया थाना क्षेत्र स्थित अमराई का है। जहां देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। जिसमें दबंगों ने कई घरों और कारों के शीशे तोड़ दिए और घर में घुसने की कोशिश भी की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें बदमाशों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।
वहीं पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले व्यापारी ने इन बदमाशों को शराब पीने से रोका था, जिससे बदमाशों ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए