- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घटना के समय कई कर्मचारी थे मौके पर
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घटना के समय कई कर्मचारी थे मौके पर
INDORE, MP
इंदौर के केमिकल फैक्ट्री में आगजनी की घटना, केमिकल जलकर हुआ खाक. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू.
चंदन नगर थाना क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को अचानक आग लग गई. आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और 2-3 घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आगजनी के वक्त फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी भी काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
करीब 7 टैंकर पानी से आग पर पाया काबू
जानकारी के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक धुआं उठने लगा. बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि करीब 2 से 3 किमी दूर से ही धुंआ दिखाई दे रहा था. इस दौरान फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी भी काम कर रहे थे. जिन्हें दमकल की टीम ने बाहर निकाला और करीब 5-7 पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया. हालांकि इस आगजनी में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.
लाखों का केमिकल जलकर हुआ खाक
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "इस पूरे ही मामले में आगजनी की घटना पर काबू पा लिया गया है. किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है." वहीं, बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग संभवत: शॉर्ट-सर्किट के माध्यम से लगी. आगजनी के कारण बड़ी मात्रा में रखा केमिकल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. इस तरह फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए