इंदौर के ये हैं स्पेशल वाहन चोर, इनके निशाने पर होती हैं केवल बुलेट

Indore, MP

इंदौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर 6 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. इनसे और मामले भी खुलने की संभावना.

इंदौर में जिस रफ्तार से वाहन चोरी हो रहे हैं, उसी रफ्तार से पुलिस वाहन चोरों को भी पकड़ रही है. गुरुवार को फिर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा. ये वाहन चोर अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे. आरोपियों से पुलिस ने 7 बाइक जब्त की हैं. इनमें से 5 बुलेट हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इनके नेटवर्क को खोजने में पुलिस लगी हैं कि ये आखिर चोरी के वाहन कहां बेचते थे.

चेकिंग के दौरान पकड़ाए वाहन चोर गैंग के सदस्य

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान महंगे दोपहिया वाहन चुराने वाले पकड़े हैं. बरामद चोरी के वाहनों की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार हीरा नगर इलाके में पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल को रोका गया. उससे दस्तावेज पूछने पर वह सकपका गया. नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल और अनुराग निवासी अमझेरा जिला धार का रहना बताया. पुलिस ने और पूछताछ की तो दोनों ने स्वीकार किया कि ये वाहन हीरानगर इलाके की विभिन्न जगहों से चुराए हैं.

साढ़े 3 सौ से ज्यादा सीसीटीवी सर्च किए

इस मामले में एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया "350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर पकड़ा गया है. आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए अमझेरा धार जिला से इंदौर आकर सिर्फ बुलेट को ही टारगेट कर चोरी करते थे. आरोपी धार से आकर दिन में इंदौर शहर में वाहनों की रेकी करते थे और रात में आकर वाहन चुराकर ले जाते थे. पुलिस को आरोपियों के कब्जे से और भी वाहन मिलने की संभावना है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर के ये हैं स्पेशल वाहन चोर, इनके निशाने पर होती हैं केवल बुलेट

Indore, MP

इंदौर में जिस रफ्तार से वाहन चोरी हो रहे हैं, उसी रफ्तार से पुलिस वाहन चोरों को भी पकड़ रही है. गुरुवार को फिर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा. ये वाहन चोर अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे. आरोपियों से पुलिस ने 7 बाइक जब्त की हैं. इनमें से 5 बुलेट हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इनके नेटवर्क को खोजने में पुलिस लगी हैं कि ये आखिर चोरी के वाहन कहां बेचते थे.

चेकिंग के दौरान पकड़ाए वाहन चोर गैंग के सदस्य

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान महंगे दोपहिया वाहन चुराने वाले पकड़े हैं. बरामद चोरी के वाहनों की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार हीरा नगर इलाके में पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल को रोका गया. उससे दस्तावेज पूछने पर वह सकपका गया. नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल और अनुराग निवासी अमझेरा जिला धार का रहना बताया. पुलिस ने और पूछताछ की तो दोनों ने स्वीकार किया कि ये वाहन हीरानगर इलाके की विभिन्न जगहों से चुराए हैं.

साढ़े 3 सौ से ज्यादा सीसीटीवी सर्च किए

इस मामले में एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया "350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर पकड़ा गया है. आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए अमझेरा धार जिला से इंदौर आकर सिर्फ बुलेट को ही टारगेट कर चोरी करते थे. आरोपी धार से आकर दिन में इंदौर शहर में वाहनों की रेकी करते थे और रात में आकर वाहन चुराकर ले जाते थे. पुलिस को आरोपियों के कब्जे से और भी वाहन मिलने की संभावना है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/these-are-the-special-vehicle-thieves-of-indore-their-target/article-7378

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.