मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत हो सकते हैं ये अहम विधेयक

Bhopal, MP

16 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. इनमें अमरवाड़ा विधायक के अलावा बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायक शामिल होंगे.

मध्यप्रदेश विधानसभा  का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी. इसके अलावा दिसंबर से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम जनता से जुड़े चार विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे. ये चारों विधेयक  निकाय के अध्यक्ष, फायर सेफ्टी, किराएदारी अधिनियम, अवैध कॉलोनी संशोधन से जुड़े हैं. वहीं सदन में अक्सर हंगामे के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती. बजट सत्र के दौरान नगरीय निकाय के अध्यक्ष को हटाने संबंधी विधेयक, किराएदारी अधिनियम,अवैध कॉलोनी संशोधन विधेयक और फायर सेफ्टी एक्ट जैसे कानून नहीं बन पाए, इस सत्र में फिर से तैयारी की गई है.

सत्ता पक्ष के विधायक क्या कहते हैं?

बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है, लोगों को कैसे सुविधा दी जा सकती हे इस पर काम कर रहे हैं, मध्य प्रदेश की केबिनेट और विधायक दल की बैठक में सब आया है, अब मुख्यमंत्री तय करेंगे.

इन विधेयकों पर रहेगी नजर

  • फायर सेफ्टी एक्ट : आगजनी की घटनाओं पर काबू करने के लिए सरकार फायर सेफ्टी  मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक का सेटअप तैयार कर रही है, आधुनिक मशीनों से लेकर कॉल सेंटर तक की व्यवस्था ओर निर्धारित समय पर फायरमैन मौके पर पहुंचे. लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई जैसे प्रावधान इस एक्ट में शामिल रहेंगे.
  • किराएदारी अधिनियम : मकान मालिक और किरायेदारों को राहत देने के लिए किराएदारी अधिनियम लाया जा रहा है. दोनों के बीच विवाद को सुलझाने और सुनवाई के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी को अधिकार दिए जाएंगे, अभी यह अधिकार अदालत के पास है. मकान, दुकान, ऑफिस स्पेस,भूखंड किराए पर देने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, इसके लिए शुल्क भी देना होगा.
  • अवैध कालोनी संशोधन : अवैध कॉलोनी बसाने को लेकर एक संशोधन बिल आयेगा, इसमें अवैध कॉलोनी बसाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. हर निकाय में एक अधिकारी को इसका प्रभार दिया जाएगा जो अतिक्रमण अमले की तरह काम करेगा. अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर, कॉलोनाइजर पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जाएगी.
  • निकाय संशोधन बिल : नगर निकाय के अध्यक्ष को हटाने के अधिकार पालिका द्वितीय संशोधन अध्यादेश 2024 को प्रभावी किया जाएगा. नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ 3 साल के पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा, इसके लिए तीन चौथाई पार्षदों के हस्ताक्षर से ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकेगा.

विधेयकों को लेकर विपक्ष के कुछ अपने सवाल भी हैं उनकी माने तो सिर्फ बिल लाकर अपनी पीठ नहीं थप थपाई नहीं जा सकती.

विपक्ष का क्या कहना है?

पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल का कहना है कि सरकार बिल लेकर आ रही है अच्छी बात है लेकिन इन बिलों का पालन भी करना होगा. पिछले 10 सालों में कई बिल आए हैं उनका सरकार पालन ही नहीं करा पाई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत हो सकते हैं ये अहम विधेयक

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा  का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी. इसके अलावा दिसंबर से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम जनता से जुड़े चार विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे. ये चारों विधेयक  निकाय के अध्यक्ष, फायर सेफ्टी, किराएदारी अधिनियम, अवैध कॉलोनी संशोधन से जुड़े हैं. वहीं सदन में अक्सर हंगामे के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती. बजट सत्र के दौरान नगरीय निकाय के अध्यक्ष को हटाने संबंधी विधेयक, किराएदारी अधिनियम,अवैध कॉलोनी संशोधन विधेयक और फायर सेफ्टी एक्ट जैसे कानून नहीं बन पाए, इस सत्र में फिर से तैयारी की गई है.

सत्ता पक्ष के विधायक क्या कहते हैं?

बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है, लोगों को कैसे सुविधा दी जा सकती हे इस पर काम कर रहे हैं, मध्य प्रदेश की केबिनेट और विधायक दल की बैठक में सब आया है, अब मुख्यमंत्री तय करेंगे.

इन विधेयकों पर रहेगी नजर

  • फायर सेफ्टी एक्ट : आगजनी की घटनाओं पर काबू करने के लिए सरकार फायर सेफ्टी  मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक का सेटअप तैयार कर रही है, आधुनिक मशीनों से लेकर कॉल सेंटर तक की व्यवस्था ओर निर्धारित समय पर फायरमैन मौके पर पहुंचे. लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई जैसे प्रावधान इस एक्ट में शामिल रहेंगे.
  • किराएदारी अधिनियम : मकान मालिक और किरायेदारों को राहत देने के लिए किराएदारी अधिनियम लाया जा रहा है. दोनों के बीच विवाद को सुलझाने और सुनवाई के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी को अधिकार दिए जाएंगे, अभी यह अधिकार अदालत के पास है. मकान, दुकान, ऑफिस स्पेस,भूखंड किराए पर देने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, इसके लिए शुल्क भी देना होगा.
  • अवैध कालोनी संशोधन : अवैध कॉलोनी बसाने को लेकर एक संशोधन बिल आयेगा, इसमें अवैध कॉलोनी बसाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. हर निकाय में एक अधिकारी को इसका प्रभार दिया जाएगा जो अतिक्रमण अमले की तरह काम करेगा. अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर, कॉलोनाइजर पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जाएगी.
  • निकाय संशोधन बिल : नगर निकाय के अध्यक्ष को हटाने के अधिकार पालिका द्वितीय संशोधन अध्यादेश 2024 को प्रभावी किया जाएगा. नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ 3 साल के पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा, इसके लिए तीन चौथाई पार्षदों के हस्ताक्षर से ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकेगा.

विधेयकों को लेकर विपक्ष के कुछ अपने सवाल भी हैं उनकी माने तो सिर्फ बिल लाकर अपनी पीठ नहीं थप थपाई नहीं जा सकती.

विपक्ष का क्या कहना है?

पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल का कहना है कि सरकार बिल लेकर आ रही है अच्छी बात है लेकिन इन बिलों का पालन भी करना होगा. पिछले 10 सालों में कई बिल आए हैं उनका सरकार पालन ही नहीं करा पाई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/these-important-bills-may-be-presented-in-the-winter-session/article-4248

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.