- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में केवन इन लाड़ली बहनों को मिलेगी 22वीं किश्त, 10 मार्च से पहले होंगी मालामाल
मध्य प्रदेश में केवन इन लाड़ली बहनों को मिलेगी 22वीं किश्त, 10 मार्च से पहले होंगी मालामाल
BHOPAL, MP
मोहन यादव सरकार ने इन बहनों के नाम लाड़ली बहना योजना से हटाया. 1250 रुपये की राशि 10 मार्च से पहले आ सकती है.
मध्य प्रदेश में 21 साल से लेकर 60 साल तक की पात्र महिलाओं को राज्य सरकार हर महीने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये देती है. हालांकि, अब तक कई अपात्र महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले रही थीं, लेकिन अब इस पर रोक लगने जा रही है. दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसी महिलाओं को चिंहित कर लिया है, जो गलत दस्तावेज दिखाकर योजना का लाभ ले रही थीं. अब इनके नाम लाड़ली बहना योजना से कटने वाले हैं.
इस बार 10 मार्च से पहले आएंगे 1250 रुपये
योजना में भले ही अपात्र महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं, लेकिन पात्र महिलाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल, इस महीने मोहन सरकार लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि 10 मार्च से पहले भेजने जा रही है. इसका कारण 14 मार्च को होली और 8 मार्च को महिला दिवस है.

संभावना जताई जा रही है, कि लाड़ली बहनों के खातों में 8 मार्च तक 1250 रुपये की राशि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव हस्तांतरित कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले भी मार्च 2024 में सरकार ने महाशिवरात्रि के कारण एक मार्च को लाड़ली बहना योजना की 10वीं किश्त जारी की थी. इसी तरह 11वीं किश्त चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर्व के मौके पर 5 अप्रैल को भेजी गई थी. वहीं, 12वीं किश्त 4 मई को और शारदीय नवरात्रि के मौके पर 5 अक्टूबर 2024 को 17वीं किश्त जारी की जा चुकी है.
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगी 22वीं किश्त
मध्य प्रदेश में जिन महिलाओं की उम्र एक फरवरी तक 60 साल पूरी हो चुकी है, अब इन महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से काटा जा रहा है. जनवरी महीने में भी इस तरह 3,576 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर किया जा चुका है. इधर, आगर मालवा, बैतूल और टीकमगढ़ समेत कुछ अन्य जिलों में लाड़ली बहनों के नाम कटने की भी सूचना आ रही है.
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कुछ महिलाओं के आधार कार्ड समग्र आइडी से डीलिंक हो गए हैं. ऐसी महिलाओं के नाम जांच के बाद फिर से लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर जोड़े जाएंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए