पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एमपी के इन दिग्गजों ने कही ये बात, शिवराज सिंह ने साझा की तस्वीर

BHOPAL, MP

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस दुनिया में नहीं रहे. उनका 92 वर्ष की आयु में में निधन हो गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया. गुरुवार शाम 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. पूर्व पीएम के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. वहीं एमपी के कई दिग्गज नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं. मध्यप्रदेश के सीएम, पूर्व सीएम से लेकर भाजपा-कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है. वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनमोहन सिंह के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए दुख प्रकट किया है.

सदैव उनका मार्गदर्शन मिला : शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और लिखा, '' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहे. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे अत्यंत विनम्र, सहज और सरल थे. मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे कई विषयों पर सदैव उनका मार्गदर्शन मिला. डॉ. साहब शुचितापूर्ण राजनीति के पर्याय थे. 90 के दशक में उनकी उदारीकरण की नीतियां भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं.''

देश के लिए अपूरणीय : डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, '' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें. आरबीआई के गवर्नर, देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे दायित्व को निभाते हुए उन्होंने अपनी कुशल और दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की और विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया. देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा. दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ।।ॐ शांति।।''

जन कल्याण पर ध्यान देने वाले पीएम थे मनमोहन : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा, '' देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में शामिल था जिन्हें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का मौका मिला. डॉ. मनमोहन सिंह दुनिया के सम्मानित अर्थशास्त्री और भारत के जन कल्याण पर ध्यान देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं. किसानों की कर्ज माफी, बच्चों को शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, आदिवासियों के लिए वन अधिकार कानून जैसी बहुत सी उपलब्धियां उनके खाते में दर्ज हैं. उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति''

जनसेवा के लिए याद किए जाएंगे : वीडी शर्मा

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, '' देश के पूर्व प्रधानमंत्री व प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है. जनसेवा व राष्ट्रोत्थान के उनके प्रयास सदैव याद किए जाएंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें व शोकमय परिजन को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें. ॐ शांति:''

            -----------------

            हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
            🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
            🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
            🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
            🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

            📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
            👉 आज ही जुड़िए

            www.dainikjagranmpcg.com
            27 Dec 2024 By दैनिक जागरण

            पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एमपी के इन दिग्गजों ने कही ये बात, शिवराज सिंह ने साझा की तस्वीर

            BHOPAL, MP

            पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया. गुरुवार शाम 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. पूर्व पीएम के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. वहीं एमपी के कई दिग्गज नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं. मध्यप्रदेश के सीएम, पूर्व सीएम से लेकर भाजपा-कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है. वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनमोहन सिंह के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए दुख प्रकट किया है.

            सदैव उनका मार्गदर्शन मिला : शिवराज

            केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और लिखा, '' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहे. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे अत्यंत विनम्र, सहज और सरल थे. मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे कई विषयों पर सदैव उनका मार्गदर्शन मिला. डॉ. साहब शुचितापूर्ण राजनीति के पर्याय थे. 90 के दशक में उनकी उदारीकरण की नीतियां भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं.''

            देश के लिए अपूरणीय : डॉ. मोहन यादव

            मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, '' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें. आरबीआई के गवर्नर, देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे दायित्व को निभाते हुए उन्होंने अपनी कुशल और दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की और विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया. देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा. दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ।।ॐ शांति।।''

            जन कल्याण पर ध्यान देने वाले पीएम थे मनमोहन : कमलनाथ

            मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा, '' देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में शामिल था जिन्हें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का मौका मिला. डॉ. मनमोहन सिंह दुनिया के सम्मानित अर्थशास्त्री और भारत के जन कल्याण पर ध्यान देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं. किसानों की कर्ज माफी, बच्चों को शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, आदिवासियों के लिए वन अधिकार कानून जैसी बहुत सी उपलब्धियां उनके खाते में दर्ज हैं. उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति''

            जनसेवा के लिए याद किए जाएंगे : वीडी शर्मा

            मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, '' देश के पूर्व प्रधानमंत्री व प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है. जनसेवा व राष्ट्रोत्थान के उनके प्रयास सदैव याद किए जाएंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें व शोकमय परिजन को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें. ॐ शांति:''

                      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/these-veterans-of-mp-said-this-on-the-demise-of/article-6371

                      खबरें और भी हैं

                      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                      टाप न्यूज

                      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                      देश विदेश 
                      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                      देश विदेश 
                      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                      बिजनेस

                      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.