जबलपुर में किराएदार निकला चोर: छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 41 लाख के जेवर और नकदी बरामद

Jabalpur, MP

मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी किराएदार को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिसने घर किराए पर लिया था, उसी ने मकान मालिक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 41 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है। बीते 19 अक्टूबर को मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी निखिल सेठिया, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, उसी मकान में किराए पर रह रहा था। उसी ने मकान मालिक की गैरमौजूदगी में तिजोरी से जेवर और नकदी उड़ा ली थी।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया। बरामदगी में 61 हजार रुपये नकद, 30 तोला सोना, 715 ग्राम चांदी के जेवर और एक मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी अन्य जगहों पर ऐसी वारदातें की हैं।
इस खुलासे के बाद इलाके में राहत की सांस ली गई है, क्योंकि चोरी के बाद से ही स्थानीय लोगों में भय का माहौल था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Oct 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में किराएदार निकला चोर: छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 41 लाख के जेवर और नकदी बरामद

Jabalpur, MP

मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी किराएदार को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिसने घर किराए पर लिया था, उसी ने मकान मालिक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 41 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है। बीते 19 अक्टूबर को मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी निखिल सेठिया, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, उसी मकान में किराए पर रह रहा था। उसी ने मकान मालिक की गैरमौजूदगी में तिजोरी से जेवर और नकदी उड़ा ली थी।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया। बरामदगी में 61 हजार रुपये नकद, 30 तोला सोना, 715 ग्राम चांदी के जेवर और एक मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी अन्य जगहों पर ऐसी वारदातें की हैं।
इस खुलासे के बाद इलाके में राहत की सांस ली गई है, क्योंकि चोरी के बाद से ही स्थानीय लोगों में भय का माहौल था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/thief-turned-out-to-be-a-tenant-in-jabalpur-jewelery/article-36240

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.