पालतू कुत्तों को बेहोश कर चोरों ने उड़ाए 90 हजार के जेवर और नकदी

Rewa, MP

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बेलहई गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 90 हजार रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने वारदात से पहले घर में मौजूद पालतू कुत्तों को बेहोश कर दिया, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी।

बेहोश किए कुत्ते,  लगाई सेंध
पीड़ित गृहस्वामी के मुताबिक, उनके पालतू कुत्ते सामान्यतः रात में जागरूक रहते हैं और हलकी आहट पर भी भौंकने लगते हैं। लेकिन इस बार चोरों ने किसी प्रकार का बेहोशी वाला स्प्रे डालकर उन्हें शांत कर दिया और फिर घर के पिछवाड़े से सेंध लगाकर अंदर घुस गए।

अलमारी-बक्से से उड़ाई नकदी और जेवर
चोरों ने बड़ी सफाई से अलमारी और बक्सों को खंगालकर नकद रुपए, सोने-चांदी के जेवरात और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का खुलासा हुआ।

chourichouri
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से सुराग जुटा रही है।

 ग्रामीणों ने गश्ती बढ़ाने की मांग की
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पालतू कुत्तों को बेहोश कर चोरों ने उड़ाए 90 हजार के जेवर और नकदी

Rewa, MP

बेहोश किए कुत्ते,  लगाई सेंध
पीड़ित गृहस्वामी के मुताबिक, उनके पालतू कुत्ते सामान्यतः रात में जागरूक रहते हैं और हलकी आहट पर भी भौंकने लगते हैं। लेकिन इस बार चोरों ने किसी प्रकार का बेहोशी वाला स्प्रे डालकर उन्हें शांत कर दिया और फिर घर के पिछवाड़े से सेंध लगाकर अंदर घुस गए।

अलमारी-बक्से से उड़ाई नकदी और जेवर
चोरों ने बड़ी सफाई से अलमारी और बक्सों को खंगालकर नकद रुपए, सोने-चांदी के जेवरात और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का खुलासा हुआ।

chourichouri
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से सुराग जुटा रही है।

 ग्रामीणों ने गश्ती बढ़ाने की मांग की
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/thieves-blown-away-90-thousand-jewelry-and-cash-by-fainting/article-23061

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.