पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाए जाने का तीसरा ट्रायल रन, जला 6570 किलो कचरा

Dhar, MP

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में लगातार जलाया जा रहा है. वायु गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में लगातार जलाया जा रहा है. जिसके चलते तीसरे ट्रायल रन में अब तक 6570 किलोग्राम अपशिष्ट का दहन किया जा चुका है. इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह के मुताबिक कचरा जलाए जाने के दौरान आसपास के गांव और स्थानीय इलाके की वायु गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है जो निर्धारित मानक के भीतर पाई गई है. बता दें कि तीसरे ट्रायल रन में भी 10 मीट्रिक टन कचरा जलाया जाना है.

तीसरे ट्रायल में जला 6570 किलो कचरा

दरअसल उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 2802/2004 (आलोक प्रताप सिंह विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य) में 18 फरवरी 2025 को पारित आदेश के पालन में पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा अब तक तीसरे ट्रायल रन के अंतर्गत जलाया जा रहा है. इस दौरान रामकी संयंत्र में मौजूद इंसीनरेटर में यूनियन कार्बाइड के अपशिष्ठ की फीडिंग 270 किलोग्राम प्रति घंटे की दर से 10 मार्च 2025 को शाम 07:41 बजे प्रारंभ की गई थी जो 11 मार्च 2025 की रात 08 बजे तक 6570 किलोग्राम अपशिष्ठ जलाया जा चुका है.

वायु गुणवत्ता की लगातार हो रही मॉनिटरिंग

इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि "कचरे को जलाने के दौरान प्लांट की चिमनी से होने वाले उत्सर्जन की मॉनिटरिंग ऑनलाइन कन्टीन्युअस इमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) से की जा रही है. वायु गुणवत्ता निर्धारित मानकों के भीतर पाई गई है. इस दौरान परीक्षण के बाद संयंत्र के आसपास मौजूद गांव तारपुरा, चीराखान एवं बजरंगपुरा में परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन में परिवेशीय वायु गुणवत्ता निर्धारित मानक के भीतर पाई गई है."

कोर्ट में जनहित याचिका लगाने की तैयारी

बता दें कि पीथमपुर बचाओ संगठन के अलावा अन्य स्थानीय जन संगठनों ने पर्यावरण मानक और कचरे से होने वाले दूरगामी दुष्परिणामों की जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में एक जनहित याचिका भी कोर्ट में लगाए जाने की तैयारी की गई है. हालांकि धार जिला प्रशासन और इंदौर संभाग आयुक्त लगातार दावा कर रहे हैं कि यूनियन कार्बाइड के कचरे से होने वाले उत्सर्जन से स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार का कोई पर्यावरण आधारित नुकसान की संभावना नहीं है. इसके अलावा कचरे को जलाए जाने के दौरान तमाम सुरक्षा उपकरण और निर्धारित मानकों का ध्यान रखा जा रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाए जाने का तीसरा ट्रायल रन, जला 6570 किलो कचरा

Dhar, MP

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में लगातार जलाया जा रहा है. जिसके चलते तीसरे ट्रायल रन में अब तक 6570 किलोग्राम अपशिष्ट का दहन किया जा चुका है. इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह के मुताबिक कचरा जलाए जाने के दौरान आसपास के गांव और स्थानीय इलाके की वायु गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है जो निर्धारित मानक के भीतर पाई गई है. बता दें कि तीसरे ट्रायल रन में भी 10 मीट्रिक टन कचरा जलाया जाना है.

तीसरे ट्रायल में जला 6570 किलो कचरा

दरअसल उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 2802/2004 (आलोक प्रताप सिंह विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य) में 18 फरवरी 2025 को पारित आदेश के पालन में पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा अब तक तीसरे ट्रायल रन के अंतर्गत जलाया जा रहा है. इस दौरान रामकी संयंत्र में मौजूद इंसीनरेटर में यूनियन कार्बाइड के अपशिष्ठ की फीडिंग 270 किलोग्राम प्रति घंटे की दर से 10 मार्च 2025 को शाम 07:41 बजे प्रारंभ की गई थी जो 11 मार्च 2025 की रात 08 बजे तक 6570 किलोग्राम अपशिष्ठ जलाया जा चुका है.

वायु गुणवत्ता की लगातार हो रही मॉनिटरिंग

इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि "कचरे को जलाने के दौरान प्लांट की चिमनी से होने वाले उत्सर्जन की मॉनिटरिंग ऑनलाइन कन्टीन्युअस इमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) से की जा रही है. वायु गुणवत्ता निर्धारित मानकों के भीतर पाई गई है. इस दौरान परीक्षण के बाद संयंत्र के आसपास मौजूद गांव तारपुरा, चीराखान एवं बजरंगपुरा में परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन में परिवेशीय वायु गुणवत्ता निर्धारित मानक के भीतर पाई गई है."

कोर्ट में जनहित याचिका लगाने की तैयारी

बता दें कि पीथमपुर बचाओ संगठन के अलावा अन्य स्थानीय जन संगठनों ने पर्यावरण मानक और कचरे से होने वाले दूरगामी दुष्परिणामों की जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में एक जनहित याचिका भी कोर्ट में लगाए जाने की तैयारी की गई है. हालांकि धार जिला प्रशासन और इंदौर संभाग आयुक्त लगातार दावा कर रहे हैं कि यूनियन कार्बाइड के कचरे से होने वाले उत्सर्जन से स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार का कोई पर्यावरण आधारित नुकसान की संभावना नहीं है. इसके अलावा कचरे को जलाए जाने के दौरान तमाम सुरक्षा उपकरण और निर्धारित मानकों का ध्यान रखा जा रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/third-trial-run-burning-6570-kg-garbage-in-pithampur/article-13748

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.