इस बार खजुराहो फिल्म फेस्टिवल इस सुपर स्टार के नाम, बॉलीवुड की ये हस्तियां आएंगी

JAGRAN DESK

खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है. जानिए फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण, इसकी विस्तृत रूपरेखा.

दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 5 दिसंबर 11 दिसंबर तक होगा. फेस्टिवल का 10वां साल है. इस बार का फेस्टिवल सुपर स्टार राजेश खन्ना को समर्पित होगा. पिछले साल ये फेस्टिवल श्रीदेवी के नाम समर्पित था. खजुराहो में फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी फिल्म कलाकार और आयोजक राजा बुंदेला ने दी है.

खजुराहो में बनेंगी 5 टपरा टॉकीज

मध्य प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अपना 10वां वर्ष का उत्सव मनाने जा रहा है. इसके तहत खजुराहो में 5 टपरा टॉकीज का निर्माण किया जाएगा. इनके नाम राजेश खन्ना अभिनीत फिल्मों के नाम पर होंगे. इस मौके पर नवोदित कलाकारों के लिए फिल्म एवं रंगमंच तकनीक कार्यशाला एवं मास्टर क्लास का विशेष आयोजन होगा. कार्यशाला में देश एवं विदेश के प्रतिभागी शामिल होंगे. भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली, भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ, मध्यप्रदेश नाट्य वि‌द्यालय भोपाल के विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे.

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कलाकार देंगे प्रस्तुति

वहीं मुख्य मंच पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी. कला, साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा एवं सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा. इस फिल्म महोत्सव में विदेश से केरोलिन फ्रांन्सिसचीनी (प्रसिद्ध मॉडल) टर्की, विल्माएलिस (अभिनेत्री) जैकी चैन के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री लौरा (यूएस), 6 भाषाओं की ज्ञाता अर्थशास्ली एजलिन एड्रोविक, अनुराग आनंद लेखक और कलाकार शामिल होंगे. आयोजक और फिल्म कलाकार राजा बुंदेला ने बताया कि इस महोत्सव में बुंदेली कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा.

बुंदेली खान-पान और रहन-सहन पर होगा फोकस

फिल्म फेस्टिवल में बुंदेली खानपान, रहन-सहन पर फोकस होगा. इस मौके पर राजेश खन्ना की फिल्म आनंद के साथ ही स्वर्ग, अपना देश, अमृत, छोटी बहू के अलावा अन्य फिल्मी हस्तियों की फिल्म रेड रोज सहित कई फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. राजा बुंदेला ने बताया कि राजेश खन्ना के साथ काम करने वाले कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. वहीं, राजेश खन्ना के दामाम और फिल्म कलाकार अक्षय कुमार, पत्नी डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना के आने की संभावना है. बॉलीवुड कलाकार सुनील शेट्टी के साथ ही कई फिल्म निर्देशक भी फेस्टिवल में आ रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2024 By दैनिक जागरण

इस बार खजुराहो फिल्म फेस्टिवल इस सुपर स्टार के नाम, बॉलीवुड की ये हस्तियां आएंगी

JAGRAN DESK

दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 5 दिसंबर 11 दिसंबर तक होगा. फेस्टिवल का 10वां साल है. इस बार का फेस्टिवल सुपर स्टार राजेश खन्ना को समर्पित होगा. पिछले साल ये फेस्टिवल श्रीदेवी के नाम समर्पित था. खजुराहो में फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी फिल्म कलाकार और आयोजक राजा बुंदेला ने दी है.

खजुराहो में बनेंगी 5 टपरा टॉकीज

मध्य प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अपना 10वां वर्ष का उत्सव मनाने जा रहा है. इसके तहत खजुराहो में 5 टपरा टॉकीज का निर्माण किया जाएगा. इनके नाम राजेश खन्ना अभिनीत फिल्मों के नाम पर होंगे. इस मौके पर नवोदित कलाकारों के लिए फिल्म एवं रंगमंच तकनीक कार्यशाला एवं मास्टर क्लास का विशेष आयोजन होगा. कार्यशाला में देश एवं विदेश के प्रतिभागी शामिल होंगे. भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली, भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ, मध्यप्रदेश नाट्य वि‌द्यालय भोपाल के विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे.

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कलाकार देंगे प्रस्तुति

वहीं मुख्य मंच पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी. कला, साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा एवं सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा. इस फिल्म महोत्सव में विदेश से केरोलिन फ्रांन्सिसचीनी (प्रसिद्ध मॉडल) टर्की, विल्माएलिस (अभिनेत्री) जैकी चैन के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री लौरा (यूएस), 6 भाषाओं की ज्ञाता अर्थशास्ली एजलिन एड्रोविक, अनुराग आनंद लेखक और कलाकार शामिल होंगे. आयोजक और फिल्म कलाकार राजा बुंदेला ने बताया कि इस महोत्सव में बुंदेली कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा.

बुंदेली खान-पान और रहन-सहन पर होगा फोकस

फिल्म फेस्टिवल में बुंदेली खानपान, रहन-सहन पर फोकस होगा. इस मौके पर राजेश खन्ना की फिल्म आनंद के साथ ही स्वर्ग, अपना देश, अमृत, छोटी बहू के अलावा अन्य फिल्मी हस्तियों की फिल्म रेड रोज सहित कई फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. राजा बुंदेला ने बताया कि राजेश खन्ना के साथ काम करने वाले कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. वहीं, राजेश खन्ना के दामाम और फिल्म कलाकार अक्षय कुमार, पत्नी डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना के आने की संभावना है. बॉलीवुड कलाकार सुनील शेट्टी के साथ ही कई फिल्म निर्देशक भी फेस्टिवल में आ रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/this-time-these-bollywood-celebrities-will-come-to-khajuraho-film/article-2207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.