रतलाम में बकरीद पर एकता और भाईचारे का संदेश: पुरानी ईदगाह पर हुई नमाज, शहर काजी बोले- हम सब मिलकर अच्छे काम करते रहेंगे

Ratlam, MP

जिले में शनिवार को मुस्लिम समाज ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया। इस अवसर पर पुरानी ईदगाह लक्कड़पीठा में सुबह 8:30 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई, जिसका नेतृत्व शहर काजी अहमद अली ने किया। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क और समाज में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ की।

नमाज में शामिल समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पारंपरिक परिधानों में सजे मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति से ईदगाह का माहौल रौनकभरा नजर आया। इसके साथ ही शहर की अन्य मस्जिदों में भी तय समय पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई।

शहरकाजी का संदेश:

नमाज के बाद दिए अपने संबोधन में शहर काजी अहमद अली ने कहा— “हम सब मिलकर अच्छे काम करते रहेंगे। खुदा हम सबको नेक राह दिखाए और पूरे देश में अमन-चैन कायम रहे। हम सबको एक करे, नेक करे।” उन्होंने शासन-प्रशासन के अच्छे इंतजामों के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी:

इस अवसर पर रतलाम प्रशासन की ओर से एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी ईदगाह पहुंचे और शहर काजी को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।

ईद-उल-अजहा का महत्व:

शहरकाजी ने बताया कि यह पर्व कुर्बानी की परंपरा और निष्ठा का प्रतीक है। इस्लामी मान्यताओं के अनुसार हजरत इब्राहीम ने खुदा के हुक्म पर अपने पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का निर्णय लिया था, लेकिन अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान देकर परीक्षा में उनकी भक्ति को स्वीकार किया। इसी याद में यह पर्व हर साल मनाया जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में बकरीद पर एकता और भाईचारे का संदेश: पुरानी ईदगाह पर हुई नमाज, शहर काजी बोले- हम सब मिलकर अच्छे काम करते रहेंगे

Ratlam, MP

नमाज में शामिल समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पारंपरिक परिधानों में सजे मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति से ईदगाह का माहौल रौनकभरा नजर आया। इसके साथ ही शहर की अन्य मस्जिदों में भी तय समय पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई।

शहरकाजी का संदेश:

नमाज के बाद दिए अपने संबोधन में शहर काजी अहमद अली ने कहा— “हम सब मिलकर अच्छे काम करते रहेंगे। खुदा हम सबको नेक राह दिखाए और पूरे देश में अमन-चैन कायम रहे। हम सबको एक करे, नेक करे।” उन्होंने शासन-प्रशासन के अच्छे इंतजामों के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी:

इस अवसर पर रतलाम प्रशासन की ओर से एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी ईदगाह पहुंचे और शहर काजी को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।

ईद-उल-अजहा का महत्व:

शहरकाजी ने बताया कि यह पर्व कुर्बानी की परंपरा और निष्ठा का प्रतीक है। इस्लामी मान्यताओं के अनुसार हजरत इब्राहीम ने खुदा के हुक्म पर अपने पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का निर्णय लिया था, लेकिन अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान देकर परीक्षा में उनकी भक्ति को स्वीकार किया। इसी याद में यह पर्व हर साल मनाया जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/thousands-of-hands-raised-for-the-country-and-palestine-in/article-23449

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.