बकरीद पर राजधानी भोपाल में बदला ट्रैफिक सिस्टम, हजारों नमाजी पहुंचे ईदगाह

BHOPAL, MP

सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, पुलिस ने जारी किया विशेष प्लान

आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन मौके पर राजधानी भोपाल में हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में एकत्र हुए। इस भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो सुबह 6 बजे से 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगी आवाजाही पर रोक:

  • रेत घाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल और रॉयल मार्केट की ओर आम यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में वीआईपी रोड से डायवर्ट होकर जाना होगा।

  • लालघाटी से कोहेफिजा, इमामी गेट और पीरगेट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • नादरा से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें अब जेपी नगर, पीपुल्स मॉल और करोंद होते हुए जाएंगी।

  • नादरा बस स्टैंड से भोपाल टॉकीज रूट पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • ईदगाह की ओर जाने वाले सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

 कब-कहां ईद की नमाज?

  • ईदगाह: सुबह 6:30 बजे

  • ताजुल मसाजिद: सुबह 6:45 बजे

  • जामा मस्जिद: सुबह 7:00 बजे

  • मोती मस्जिद: सुबह 7:15 बजे

  • मस्जिद बिल्किस जहां (आरिफ नगर): सुबह 7:30 बजे

 कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश:

शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने बुधवार शाम मोती मस्जिद से चांद दिखने के बाद ईद की घोषणा की थी। उन्होंने बकरीद की कुर्बानी को लेकर मुस्लिम समाज से निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की:

  • कुर्बानी स्थल को चारों ओर से ढकें।

  • दवाओं का छिड़काव करें।

  • सफाई और वेस्टेज निस्तारण पर विशेष ध्यान दें।

  • प्रशासनिक नियमों का पूर्ण पालन करें।

 यातायात पुलिस की अपील:

भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह निर्धारित डायवर्जन रूट को फॉलो करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की ओर जाने से बचें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बकरीद पर राजधानी भोपाल में बदला ट्रैफिक सिस्टम, हजारों नमाजी पहुंचे ईदगाह

BHOPAL, MP

आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन मौके पर राजधानी भोपाल में हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में एकत्र हुए। इस भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो सुबह 6 बजे से 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगी आवाजाही पर रोक:

  • रेत घाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल और रॉयल मार्केट की ओर आम यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में वीआईपी रोड से डायवर्ट होकर जाना होगा।

  • लालघाटी से कोहेफिजा, इमामी गेट और पीरगेट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • नादरा से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें अब जेपी नगर, पीपुल्स मॉल और करोंद होते हुए जाएंगी।

  • नादरा बस स्टैंड से भोपाल टॉकीज रूट पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • ईदगाह की ओर जाने वाले सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

 कब-कहां ईद की नमाज?

  • ईदगाह: सुबह 6:30 बजे

  • ताजुल मसाजिद: सुबह 6:45 बजे

  • जामा मस्जिद: सुबह 7:00 बजे

  • मोती मस्जिद: सुबह 7:15 बजे

  • मस्जिद बिल्किस जहां (आरिफ नगर): सुबह 7:30 बजे

 कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश:

शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने बुधवार शाम मोती मस्जिद से चांद दिखने के बाद ईद की घोषणा की थी। उन्होंने बकरीद की कुर्बानी को लेकर मुस्लिम समाज से निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की:

  • कुर्बानी स्थल को चारों ओर से ढकें।

  • दवाओं का छिड़काव करें।

  • सफाई और वेस्टेज निस्तारण पर विशेष ध्यान दें।

  • प्रशासनिक नियमों का पूर्ण पालन करें।

 यातायात पुलिस की अपील:

भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह निर्धारित डायवर्जन रूट को फॉलो करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की ओर जाने से बचें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/thousands-of-namaji-reached-idgah-in-the-capital-bhopal-on/article-23421

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.