- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नरेला में रक्षाबंधन महोत्सव: हजारों बहनों ने मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधी
नरेला में रक्षाबंधन महोत्सव: हजारों बहनों ने मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधी
Bhopal, MP
नरेला विधानसभा क्षेत्र में रविवार को रक्षाबंधन महोत्सव का चौथा दिन उत्साह और उमंग से मनाया गया। वार्ड 36, 70 और 79 में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों बहनों ने प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हुए।
मंत्री सारंग का आह्वान
मंत्री विश्वास सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बढ़ती कुरीतियों, विशेषकर लव जिहाद और नशे के खिलाफ सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बहनों से संकल्प लेने की अपील की कि इन बुराइयों को जड़ से समाप्त करने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
नेताओं ने दिलाई शपथ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बहनों द्वारा लिया गया यह संकल्प केवल कार्यक्रम तक सीमित न रहकर जीवन में भी उतारा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से समाज में छिपे गलत तत्वों को उजागर करने और सकारात्मक दिशा दिखाने की बात कही।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सोशल मीडिया और सामूहिक प्रयासों के जरिए इसे घर-घर तक पहुंचाना होगा, ताकि पूरा समाज जागरूक हो सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए