- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीएम योगी को धमकी देना युवक को पड़ा भारी, घर पहुंच गई UP STF की टीम
सीएम योगी को धमकी देना युवक को पड़ा भारी, घर पहुंच गई UP STF की टीम
Murena, MP
डॉन बनने की चाहत के चलते एक सिरफिरे युवक ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की फोन पर धमकी दी थी. इसके बाद UP STF की टीम ने तुरंत एक्शन लिया. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी एमपी के मुरैना जिले का है.
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक युवक को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देना भारी पड़ गया. इस मामले को लेकर यूपी एसटीएफ की टीम ने तुरंत एक्शन लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस केस को लेकर यूपी एसटीएफ का एक दल मुरैना में दस्तक दिया था. मुरैना जिला के हंसाई मेवदा के महाराज सिंह पुरा गांव में दबिश दी, तो ग्रामीण कुछ समय के लिए हैरान रह गए. यूपी एसटीएफ दल ने गांव में तलाशी ली. इस बीच स्थानीय पुलिस भी सहयोग के लिए मौजूद रही.
खुफिया विभाग के मोबाइल पर दी थी धमकी
आरोपी युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान मारने की धमकी दी थी. ग्रामीण युवक ने मोबाइल पर उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को मोबाइल पर धमकी दी थी. आरोपी युवक ने मुख्यमंत्री के खुफिया विभाग के मोबाइल नंबर 9454401866 पर ये धमकी दी थी. इसके बाद एसटीएफ की टीम तुरंत इस मामले को लेकर एक्टिव हो गई.
आरोपी बोला- मैं डॉन बनना चाहता हूं
अधिकारियों ने आरोपी युवक से पूछा कि मुख्यमंत्री को क्यों मारना चाहते हो, तो कहा- मैं देश का डॉन बनना चाहता हूं. इसलिए ये धमकी दिया हूं. वहीं, खुफिया विभाग के अधिकारियों ने धमकी देने वाले युवक के कनेक्शन की 10 घंटे तक जानकारी ली. मुरैना के थाना सिविल लाइन पुलिस में युवक को पकड़ लिया. पूछताछ की. यूपी एसटीएफ दल ने भी पुलिस थाना सिविल लाइन में 20 वर्षीय सुनील गुर्जर से पूछताछ की है. इस मामले में कार्रवाई करने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दो गाड़ियों में एक दर्जन यूपी एसटीएफ के अधिकारी आए थे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए