- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- फर्जी प्रोफाइल बनाकर 50 हजार की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
फर्जी प्रोफाइल बनाकर 50 हजार की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Indore,MP
सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। तेजाजी नगर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने एक युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर नकली आईडी बनाई और दोस्ती के बहाने एक युवक को जाल में फंसा लिया।
पीड़ित युवक राहुल (निवासी लवकुश कॉलोनी) ने पुलिस को बताया कि प्रिया ठाकुर नाम से आई एक रिक्वेस्ट से उसकी दोस्ती हुई। चैटिंग के बाद युवती ने मिलने के लिए बायपास बुलाया। जब राहुल वहां पहुंचा तो तीन आरोपी पंकज खातकर (लसूडिया), यश सोलंकी (निरंजनपुर) और विजेंद्र गुप्ता (यूपी निवासी) पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने खुद को लड़की के भाई बताकर धमकाया, मारपीट की और 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
पूछताछ में खुला राज
थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से बाइक, मोबाइल और नगदी जब्त की है। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने और कितने लोगों को इसी तरीके से फंसाया है।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में पकड़े जा चुके हैं। जुलाई महीने में उन पर शिप्रा इलाके में आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए