- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जतारा में चोरी की 9 वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
जतारा में चोरी की 9 वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tikamgarh, MP
जतारा थाना पुलिस ने सोमवार को 9 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 7.51 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
जब्त सामान में सोने-चांदी के जेवर और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
संदिग्ध से पूछताछ में मिला सुराग
23 अगस्त की रात गश्त के दौरान पुलिस ने ख्वाजा साहब मस्जिद के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अखिलेश केवट (20), निवासी खरो थाना लिधौरा बताया।
गिरोह के और साथी भी पकड़े गए
सख्ती से पूछताछ में अखिलेश ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातें करता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सौरभ घोष (बछौड़ा) और राजबीर अहिरवार (बराना) को भी गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी अभी फरार है।
बरामद सामान
-
सोने के आभूषण: 49 ग्राम (कीमत ₹4.87 लाख)
-
चांदी के आभूषण: 1.99 किलो (कीमत ₹1.24 लाख)
-
दो मोटरसाइकिलें: (कीमत ₹1.40 लाख)
जहां-जहां हुई चोरी
-
जतारा मस्जिद पेटी से नकदी
-
जरुआ गांव, सगरवारा, मुहारा गांव और न्यू कोर्ट कॉलोनी से जेवर/सामान
-
हीरो आई स्मार्ट बाइक की चोरी
-
जतारा के तीन घरों में चोरी
-
गांधी ग्राम जतारा और एक अन्य जगह
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए