- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भिंड में सरपंच पति अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से की गई फायरिंग में तीन आरोपी
भिंड में सरपंच पति अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से की गई फायरिंग में तीन आरोपी
Bhind, MP
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीती रात को एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने खुलेआम फायरिंग कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान ग्राम खैरा निवासी अश्वनी प्रताप सिंह भदौरिया उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपी की पत्नी ग्राम पंचायत खैरा की वर्तमान सरपंच है।
पुलिस ने अश्वनी के पास से एक 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद किया है। तलाशी के दौरान वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(A) के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान की गई पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है।
स्कॉर्पियो से घेराबंदी में दबोचा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि काले रंग की स्कॉर्पियो (MP30-ZD-9340) में सवार युवक हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। प्रमोद चौधरी मैरिज गार्डन के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
फायरिंग का दूसरा मामला भी सामने आया
इसी रात एक अन्य घटना में ग्राम मानपुरा निवासी अरुण उर्फ लल्लन भदौरिया ने थाने में शिकायत दी कि वह अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था, तभी स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों—अश्वनी भदौरिया, प्रशांत शर्मा और जितेन्द्र सिंह तोमर—ने रास्ता रोककर झगड़ा किया और फिर चार राउंड फायर कर जान से मारने की धमकी दी।
दो एफआईआर, तीन आरोपी, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर (क्रमांक 0395/2025 और 0396/2025) दर्ज की हैं। मुख्य आरोपी अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी की पत्नी एक जनप्रतिनिधि होने के कारण मामले को बेहद गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो और हथियार जब्त कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए