मुरैना में छात्रा की हत्या, सिर में मारी गईं तीन गोलियां

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जौरा थाना क्षेत्र के बदरपुरा चौराहे पर 19 वर्षीय छात्रा मलिश्का कडेरा की चार बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या उस समय की गई जब वह अपने माता-पिता के साथ बाइक से लौट रही थी। हमलावरों ने रास्ता रोककर छात्रा के सिर में तीन गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पहचाने जाने पर मारी गई गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार बदमाशों ने बाइक को रोका, जिसके बाद छात्रा ने उनमें से एक को पहचानने की बात कही। इसी के तुरंत बाद एक हमलावर ने देसी कट्टे से तीन गोलियां उसके सिर पर दाग दीं। गोली सिर के पीछे और दोनों कानों के पास लगीं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की देरी पर परिजनों में आक्रोश

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची, जिससे शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

दादा ने जताया जमीन विवाद का शक

मलिश्का के दादा सिरनाम सिंह कडेरा ने आरोप लगाया कि 8 साल पहले उन्होंने गांव के भीकम नामक व्यक्ति से 6 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी विवाद के चलते भीकम के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदले की नीयत से पोती की हत्या कर दी।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में भीकम का बेटा, उसके दोस्त सौरभ और गौरव शामिल थे।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार

बागचीनी थाना प्रभारी डिंपल मौर्य ने बताया कि लड़की को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में छात्रा की हत्या, सिर में मारी गईं तीन गोलियां

Morena, MP

पहचाने जाने पर मारी गई गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार बदमाशों ने बाइक को रोका, जिसके बाद छात्रा ने उनमें से एक को पहचानने की बात कही। इसी के तुरंत बाद एक हमलावर ने देसी कट्टे से तीन गोलियां उसके सिर पर दाग दीं। गोली सिर के पीछे और दोनों कानों के पास लगीं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की देरी पर परिजनों में आक्रोश

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची, जिससे शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

दादा ने जताया जमीन विवाद का शक

मलिश्का के दादा सिरनाम सिंह कडेरा ने आरोप लगाया कि 8 साल पहले उन्होंने गांव के भीकम नामक व्यक्ति से 6 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी विवाद के चलते भीकम के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदले की नीयत से पोती की हत्या कर दी।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में भीकम का बेटा, उसके दोस्त सौरभ और गौरव शामिल थे।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार

बागचीनी थाना प्रभारी डिंपल मौर्य ने बताया कि लड़की को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-bullets-were-killed-in-the-head-in-morena/article-24610

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.