एक ही परिवार पर टूटा मौत का कहर: सड़क हादसे में तीन की जान गई, दो बच्चे घायल

Chatarpur, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर ओटापुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। मृतकों में 45 वर्षीय मिजाजी लाल अहिरवार, 2 वर्षीय शिवम और 3 वर्षीय भावना शामिल हैं। वहीं, घायल बच्चों में 6 वर्षीय बादल और 5 वर्षीय काजल शामिल हैं, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग छतरपुर जिले के भैरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

हादसा उस वक्त हुआ जब ये परिवार ओटापुरवा में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल बच्चों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह परिवार एक ही बाइक पर सवार था, जिससे बाइक पर संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो गया। ट्रक की तेज रफ्तार ने उनकी बचने की उम्मीद को और भी कम कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2025 By दैनिक जागरण

एक ही परिवार पर टूटा मौत का कहर: सड़क हादसे में तीन की जान गई, दो बच्चे घायल

Chatarpur, MP

झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर ओटापुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। मृतकों में 45 वर्षीय मिजाजी लाल अहिरवार, 2 वर्षीय शिवम और 3 वर्षीय भावना शामिल हैं। वहीं, घायल बच्चों में 6 वर्षीय बादल और 5 वर्षीय काजल शामिल हैं, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग छतरपुर जिले के भैरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

हादसा उस वक्त हुआ जब ये परिवार ओटापुरवा में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल बच्चों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह परिवार एक ही बाइक पर सवार था, जिससे बाइक पर संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो गया। ट्रक की तेज रफ्तार ने उनकी बचने की उम्मीद को और भी कम कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-children-were-injured-in-a-road-accident-havoc-on/article-18012

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.