ग्वालियर में तीन दिवसीय ‘बैजू बावरा महोत्सव’ का आगाज आज से

ग्वालियर (म.प्र.)

On

ध्रुपद-धमार की परंपरा को समर्पित आयोजन में देशभर के दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

संगीत की ऐतिहासिक धरती ग्वालियर में आज से ध्रुपद की पारंपरिक स्वर लहरियां गूंजेंगी। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा 17 से 19 फरवरी तक ‘बैजू बावरा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय सांगीतिक उत्सव विश्वविद्यालय परिसर स्थित तानसेन सभागार में आयोजित होगा।

यह आयोजन मध्यकालीन महान संगीतज्ञ बैजू बावरा की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने ध्रुपद गायन शैली को विशिष्ट पहचान दिलाई। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह महोत्सव ध्रुपद और धमार जैसी पारंपरिक विधाओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

पहले दिन विशेष व्याख्यान और कार्यशाला

उद्घाटन सत्र में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की संकायाध्यक्ष प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ मुख्य अतिथि होंगी। वे ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और ध्रुपद गायन’ विषय पर व्याख्यान देंगी।
ध्रुपद कार्यशाला में पद्मश्री उस्ताद वासिफुद्दीन डागर विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन देंगे। पखावज वादन पर व्याख्यान एवं प्रस्तुति पंडित मोहन श्याम शर्मा द्वारा दी जाएगी। दिन के दूसरे सत्र में योगिनी तांबे और उस्ताद डागर की प्रस्तुतियां होंगी।

दूसरे दिन धमार और वादन की प्रस्तुति

18 फरवरी को धमार कार्यशाला का संचालन डॉ. विशाल जैन (प्रयागराज) करेंगे। इसी दिन डॉ. श्याम रस्तोगी सुरबहार वादन और ध्रुपद गायन की प्रस्तुति देंगे, जिससे श्रोताओं को पारंपरिक संगीत की विविधता का अनुभव मिलेगा।

तीसरे दिन पद्मश्री ऋत्विक सान्याल का मार्गदर्शन

समापन दिवस पर पद्मश्री पंडित ऋत्विक सान्याल ध्रुपद कार्यशाला का नेतृत्व करेंगे और अपनी प्रस्तुति से महोत्सव को विशेष आयाम देंगे।

कुलगुरु का संदेश

विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि ग्वालियर सदियों से संगीत साधना की भूमि रहा है। यह महोत्सव ध्रुपद की परंपरा को सहेजने और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-day-baiju-bawra-mahotsav-begins-in-gwalior-from-today/article-46418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.