- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भीषण सड़क हादसे में तीन मौतः मृतकों में दो भाई और बहन शामिल, तीनों बाइक से जा रहे थे झांसी
भीषण सड़क हादसे में तीन मौतः मृतकों में दो भाई और बहन शामिल, तीनों बाइक से जा रहे थे झांसी
Shivpuri,MP
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस भीषण हादसे में दो भाई और एक बहन कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा कर मामले को जांच में लिया है। बताया जाता है कि तीनों मृतक बाइक पर सवार होकर झांसी उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
दरअसल हादसा शिवपुरी जिले के करैरा थाना के फोरलेन हाईवे स्थित महुअर पुल पर हुआ है। तीन पहिया लोडिंग (मालवाहक) वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो भाई अंकित राय (28) और उनके चचेरे भाई सत्यम राय (20) और चचेरी बहन वैष्णवी राय (18) की मौत हो गई है। तीनों मृतक यूपी झांसी में किसी रिस्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तङी हादसे के शिकार हो गए। हादसे में मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मालवाहक चालक वाहन छोड़कर मौक से फरार हो गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए