रीवा हादसे में तीन पीढ़ियों की एक साथ मौत: मऊगंज में जलीं पिता, पुत्र और पोते की चिताएं; RTO और सड़क डिजाइन पर उठे सवाल

Rewa, MP

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को लील लिया। मऊगंज क्षेत्र के समीप गुरुवार को सीमेंट पिलर से लदा एक बल्कर ट्रक अचानक एक ऑटो पर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो में सवार सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दादा, पिता, मां, बेटी और पोते-पोतियां शामिल हैं।

गांव में पसरा मातम, एक साथ उठी कई अर्थियां
शुक्रवार को भमरा गांव का माहौल बेहद गमगीन था, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों—हीरालाल जायसवाल, बेटे रामजीत, बहू पिंकी और पोते शिवम की चिताएं एक साथ जलाई गईं। अंतिम संस्कार की रस्में रामजीत के छोटे भाई दीपक ने पूरी कीं। गांव के लोग इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए।

बच नहीं सका कोई सहारा
मृतक परिवार के रिश्तेदार शैलेष और राजेश्वरी जायसवाल ने बताया, “अगर दादा, पिता और पोते की एक साथ मौत हो जाए, तो उस घर में जीने की क्या उम्मीद बचती है?”
रामजीत की बहन की सास गीता जायसवाल हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं। पोते-पोती को खोने के बाद उन्होंने बोलना और खाना-पीना तक छोड़ दिया है।

10 लोगों से भरा था 4-सीटर ऑटो, RTO पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए परिवहन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि प्रयागराज से लौट रहा यह ऑटो केवल चार सवारियों के लिए बना था, लेकिन उसमें 10 लोग सवार थे। यह वाहन RTO की चेकपोस्ट से होकर गुजरा, फिर भी किसी ने इसे रोका नहीं।

ओवरटेक करते पलटा ट्रक, ऑटो को कुचला
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि ट्रक चालक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और ऑटो पूरी तरह उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
संजय गांधी अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों घायल स्पेशल वॉर्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पूर्व विधायक ने उठाया सड़क डिजाइन पर सवाल
त्योंथर के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि “इस सड़क की डिज़ाइन शुरू से ही त्रुटिपूर्ण रही है। इसके सुधार के लिए ₹32 करोड़ पहले ही मंजूर हो चुके हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी राशि मिलने के बावजूद सुधार क्यों नहीं हुआ? और अगर सड़क खतरनाक थी, तो इसे पास कैसे कर दिया गया?”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रीवा हादसे में तीन पीढ़ियों की एक साथ मौत: मऊगंज में जलीं पिता, पुत्र और पोते की चिताएं; RTO और सड़क डिजाइन पर उठे सवाल

Rewa, MP

गांव में पसरा मातम, एक साथ उठी कई अर्थियां
शुक्रवार को भमरा गांव का माहौल बेहद गमगीन था, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों—हीरालाल जायसवाल, बेटे रामजीत, बहू पिंकी और पोते शिवम की चिताएं एक साथ जलाई गईं। अंतिम संस्कार की रस्में रामजीत के छोटे भाई दीपक ने पूरी कीं। गांव के लोग इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए।

बच नहीं सका कोई सहारा
मृतक परिवार के रिश्तेदार शैलेष और राजेश्वरी जायसवाल ने बताया, “अगर दादा, पिता और पोते की एक साथ मौत हो जाए, तो उस घर में जीने की क्या उम्मीद बचती है?”
रामजीत की बहन की सास गीता जायसवाल हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं। पोते-पोती को खोने के बाद उन्होंने बोलना और खाना-पीना तक छोड़ दिया है।

10 लोगों से भरा था 4-सीटर ऑटो, RTO पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए परिवहन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि प्रयागराज से लौट रहा यह ऑटो केवल चार सवारियों के लिए बना था, लेकिन उसमें 10 लोग सवार थे। यह वाहन RTO की चेकपोस्ट से होकर गुजरा, फिर भी किसी ने इसे रोका नहीं।

ओवरटेक करते पलटा ट्रक, ऑटो को कुचला
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि ट्रक चालक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और ऑटो पूरी तरह उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
संजय गांधी अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों घायल स्पेशल वॉर्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पूर्व विधायक ने उठाया सड़क डिजाइन पर सवाल
त्योंथर के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि “इस सड़क की डिज़ाइन शुरू से ही त्रुटिपूर्ण रही है। इसके सुधार के लिए ₹32 करोड़ पहले ही मंजूर हो चुके हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी राशि मिलने के बावजूद सुधार क्यों नहीं हुआ? और अगर सड़क खतरनाक थी, तो इसे पास कैसे कर दिया गया?”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-generations-died-together-in-rewa-accident/article-23401

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.