इंदौर में बहू बनी 'मौत': तीन शादियां, एक हत्या और चौथे शिकार की तैयारी, सास को बाथरूम में उतारा मौत के घाट

Indore, MP

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज और साजिशों से भरा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर समाज तक को चौंका दिया है।

विजयनगर इलाके में रहने वाली नेहा चौधरी नाम की महिला पर अपनी सास की निर्मम हत्या करने, तीन युवकों से शादी करने और चौथे को फंसाने की तैयारी में रहने के आरोप हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

तीन शादियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला, चौथा शिकार भी तय

पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा चौधरी ने पहले नरसिंहपुर निवासी बृजेश पटेल से शादी की थी, जिससे उसका एक बेटा भी है। तलाक के बाद बेटा पिता के पास चला गया। इसके बाद वह मुंबई पहुंची और रोहित नामक युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी। बाद में उसने रोहित पर बलात्कार का केस दर्ज कर दिया।

तीसरी शादी इंदौर निवासी संदीप चौधरी से की और विजयनगर में रहने लगी। शादी के कुछ समय बाद ही परिवार में विवाद बढ़ने लगे। ससुराल पक्ष के अनुसार नेहा एक युवक आदर्श से लगातार फोन पर संपर्क में रहती थी और इसी को लेकर घर में झगड़े होते थे।

नसबंदी करवा कर बनाई धोखाधड़ी की रणनीति

जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि नेहा ने अपने पहले बेटे के जन्म के बाद नसबंदी करवा ली थी, ताकि आगे वह किसी पुरुष के साथ बच्चा न होने का बहाना बना सके और भावनात्मक शोषण कर सके। परिवार बढ़ाने को लेकर विवाद उसके हर रिश्ते में एक अहम कारण रहा।

सास ने जताई आपत्ति, बनी हत्या की वजह

संदीप की मां को नेहा की आदर्श से बातचीत पर आपत्ति थी। साथ ही वह बहू को बच्चा न होने पर ताना भी देती थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से नेहा ने रविवार रात सास को बाथरूम में बुलाया और फारसी से वार कर हत्या कर दी।

घटना के समय संदीप घर पर नहीं था। लौटने पर जब उसने मां को बाथरूम में मृत पाया, तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने हिरासत में लिया, कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे

नेहा को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। उसका मोबाइल जब्त कर कॉल रिकॉर्ड्स, पुराने रिश्तों और अपराध की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में बहू बनी 'मौत': तीन शादियां, एक हत्या और चौथे शिकार की तैयारी, सास को बाथरूम में उतारा मौत के घाट

Indore, MP

विजयनगर इलाके में रहने वाली नेहा चौधरी नाम की महिला पर अपनी सास की निर्मम हत्या करने, तीन युवकों से शादी करने और चौथे को फंसाने की तैयारी में रहने के आरोप हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

तीन शादियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला, चौथा शिकार भी तय

पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा चौधरी ने पहले नरसिंहपुर निवासी बृजेश पटेल से शादी की थी, जिससे उसका एक बेटा भी है। तलाक के बाद बेटा पिता के पास चला गया। इसके बाद वह मुंबई पहुंची और रोहित नामक युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी। बाद में उसने रोहित पर बलात्कार का केस दर्ज कर दिया।

तीसरी शादी इंदौर निवासी संदीप चौधरी से की और विजयनगर में रहने लगी। शादी के कुछ समय बाद ही परिवार में विवाद बढ़ने लगे। ससुराल पक्ष के अनुसार नेहा एक युवक आदर्श से लगातार फोन पर संपर्क में रहती थी और इसी को लेकर घर में झगड़े होते थे।

नसबंदी करवा कर बनाई धोखाधड़ी की रणनीति

जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि नेहा ने अपने पहले बेटे के जन्म के बाद नसबंदी करवा ली थी, ताकि आगे वह किसी पुरुष के साथ बच्चा न होने का बहाना बना सके और भावनात्मक शोषण कर सके। परिवार बढ़ाने को लेकर विवाद उसके हर रिश्ते में एक अहम कारण रहा।

सास ने जताई आपत्ति, बनी हत्या की वजह

संदीप की मां को नेहा की आदर्श से बातचीत पर आपत्ति थी। साथ ही वह बहू को बच्चा न होने पर ताना भी देती थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से नेहा ने रविवार रात सास को बाथरूम में बुलाया और फारसी से वार कर हत्या कर दी।

घटना के समय संदीप घर पर नहीं था। लौटने पर जब उसने मां को बाथरूम में मृत पाया, तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने हिरासत में लिया, कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे

नेहा को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। उसका मोबाइल जब्त कर कॉल रिकॉर्ड्स, पुराने रिश्तों और अपराध की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-marriages-became-daughter-in-law-in-indore-one-murder/article-25281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.