बालाघाट में दिल दहला देने वाला हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Balaghat, MP

जिले के लांजी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। हाईटेंशन लाइन से गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। मृतकों में पति-पत्नी और देवर शामिल हैं, जो देवी दर्शन के लिए बाइक से मंदिर जा रहे थे।

हादसा मंदिर जाते समय हुआ

हादसा सुबह करीब 8:30 बजे देवलगांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान सेवकराम पांचे (30), उनकी पत्नी रेणुका पांचे (28) और भाई भोजराज पांचे (28) के रूप में हुई है। तीनों सर्रा गांव के निवासी थे और दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे।

पेड़ की डाली ने मचाई तबाही

एसडीएम कमल चंद्र सिंहसार ने बताया कि तेज बारिश और आंधी के कारण एक पेड़ की डाली हाईटेंशन लाइन पर गिर गई थी, जिससे लाइन टूटकर सड़क पर आ गिरी। उसी दौरान तीनों लोग अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। बाइक तारों में उलझ गई और विद्युत प्रवाह के चलते बाइक में आग लग गई। आग की लपटों में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचने का कोई मौका तक नहीं मिला।

घटना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और विधायक

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग की टीम और लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लांजी सिविल अस्पताल भेजा गया।

विधायक ने जताया दुःख, पेड़ों की छंटाई को लेकर बोले

विधायक कर्राहे ने कहा कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। बिजली विभाग ने मानसून से पहले मेंटेनेंस किया था, लेकिन जंगल क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई पूरी तरह से संभव नहीं हो पाई। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां बिजली के तार सड़क के ऊपर से गुजरते हैं, और पेड़ की भारी डाली गिरने से यह दुर्घटना हुई।

बिजली आपूर्ति बंद, जांच जारी

लांजी थाना प्रभारी विभेंदु टांडिया ने बताया कि हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट में दिल दहला देने वाला हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Balaghat, MP

हादसा मंदिर जाते समय हुआ

हादसा सुबह करीब 8:30 बजे देवलगांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान सेवकराम पांचे (30), उनकी पत्नी रेणुका पांचे (28) और भाई भोजराज पांचे (28) के रूप में हुई है। तीनों सर्रा गांव के निवासी थे और दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे।

पेड़ की डाली ने मचाई तबाही

एसडीएम कमल चंद्र सिंहसार ने बताया कि तेज बारिश और आंधी के कारण एक पेड़ की डाली हाईटेंशन लाइन पर गिर गई थी, जिससे लाइन टूटकर सड़क पर आ गिरी। उसी दौरान तीनों लोग अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। बाइक तारों में उलझ गई और विद्युत प्रवाह के चलते बाइक में आग लग गई। आग की लपटों में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचने का कोई मौका तक नहीं मिला।

घटना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और विधायक

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग की टीम और लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लांजी सिविल अस्पताल भेजा गया।

विधायक ने जताया दुःख, पेड़ों की छंटाई को लेकर बोले

विधायक कर्राहे ने कहा कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। बिजली विभाग ने मानसून से पहले मेंटेनेंस किया था, लेकिन जंगल क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई पूरी तरह से संभव नहीं हो पाई। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां बिजली के तार सड़क के ऊपर से गुजरते हैं, और पेड़ की भारी डाली गिरने से यह दुर्घटना हुई।

बिजली आपूर्ति बंद, जांच जारी

लांजी थाना प्रभारी विभेंदु टांडिया ने बताया कि हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-people-belonging-to-the-same-family-died-alive-in/article-25365

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.