रीवा में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Rewa, MP

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुखद घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरा गांव की है, जहां आशीष वासुदेवा (32), उनकी पत्नी ज्योति वासुदेवा (26) और 8 वर्षीय पुत्र किशन वासुदेवा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत के पास खड़े थे, जब तेज गरज और चमक के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।

गंभीर घायल दंपति और मासूम बच्ची का चल रहा इलाज
इस हादसे में नैना वासुदेवा (2), प्रेमलाल वासुदेवा (55) और उनकी पत्नी मोटाई वासुदेवा (45) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले सेमरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत नाजुक देख उन्हें संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पूरे बरा गांव में मातम छा गया है और परिजनों के आंसू थम नहीं रहे। ग्रामीणों के अनुसार, रीवा में सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की घटनाएं शुरू हुईं और उसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ।

प्रशासन ने जताया दुख, जारी की चेतावनी
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसम खराब होने पर खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित आश्रय में जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Rewa, MP

यह दुखद घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरा गांव की है, जहां आशीष वासुदेवा (32), उनकी पत्नी ज्योति वासुदेवा (26) और 8 वर्षीय पुत्र किशन वासुदेवा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत के पास खड़े थे, जब तेज गरज और चमक के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।

गंभीर घायल दंपति और मासूम बच्ची का चल रहा इलाज
इस हादसे में नैना वासुदेवा (2), प्रेमलाल वासुदेवा (55) और उनकी पत्नी मोटाई वासुदेवा (45) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले सेमरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत नाजुक देख उन्हें संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पूरे बरा गांव में मातम छा गया है और परिजनों के आंसू थम नहीं रहे। ग्रामीणों के अनुसार, रीवा में सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की घटनाएं शुरू हुईं और उसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ।

प्रशासन ने जताया दुख, जारी की चेतावनी
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसम खराब होने पर खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित आश्रय में जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-people-of-the-same-family-killed-two-serious-injured/article-22586

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.