ग्वालियर में दो मंजिला मकान की दीवार गिरी: मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत, मकान मालिक सहित दो घायल

Gwalior, MP

शहर में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के बीच शंकरपुर इलाके में एक दो मंजिला मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में तीनों स्थानीय निवासी शामिल हैं, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा

घटना भावपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर मोहल्ले की है। यहां महेंद्र सिंह इंगले का एक दो मंजिला मकान है, जिसकी दीवार उनके पास स्थित प्लॉट पर बने टीन शेड पर गिर गई। हादसे के समय महेंद्र सिंह सहित छह लोग टीन शेड के नीचे बैठे थे, जो अचानक गिरी दीवार के नीचे दब गए।

तेज आंधी और बारिश के दौरान दीवार का गिरना इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबा हटाकर सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

डॉक्टरों ने अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:

  • जावेद पिता रहमान (32 वर्ष)

  • इजरायल पिता सलीम पहलवान (40 वर्ष)

  • मफरत पिता मोहसिन खान अहमद (35 वर्ष)

वहीं, माहिर पुत्र सलीम खान (20 वर्ष) और मकान मालिक महेंद्र सिंह इंगले गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन ने की मौके पर जांच, स्थानीय लोगों में भय

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने क्षेत्र की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। इलाके में पुराने और जर्जर मकानों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसे जर्जर भवनों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे जान का खतरा बना रहता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में दो मंजिला मकान की दीवार गिरी: मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत, मकान मालिक सहित दो घायल

Gwalior, MP

तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा

घटना भावपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर मोहल्ले की है। यहां महेंद्र सिंह इंगले का एक दो मंजिला मकान है, जिसकी दीवार उनके पास स्थित प्लॉट पर बने टीन शेड पर गिर गई। हादसे के समय महेंद्र सिंह सहित छह लोग टीन शेड के नीचे बैठे थे, जो अचानक गिरी दीवार के नीचे दब गए।

तेज आंधी और बारिश के दौरान दीवार का गिरना इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबा हटाकर सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

डॉक्टरों ने अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:

  • जावेद पिता रहमान (32 वर्ष)

  • इजरायल पिता सलीम पहलवान (40 वर्ष)

  • मफरत पिता मोहसिन खान अहमद (35 वर्ष)

वहीं, माहिर पुत्र सलीम खान (20 वर्ष) और मकान मालिक महेंद्र सिंह इंगले गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन ने की मौके पर जांच, स्थानीय लोगों में भय

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने क्षेत्र की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। इलाके में पुराने और जर्जर मकानों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसे जर्जर भवनों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे जान का खतरा बना रहता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-people-were-injured-in-the-debris-of-a-two/article-24225

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.