- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मंडला में बाघ की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मंडला में बाघ की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
असगर क़ुरैशी, मंडला, मप्र
मंडला जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बिछिया वन परिक्षेत्र अधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बाघ की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
यह संयुक्त अभियान कान्हा नेशनल पार्क और बिछिया वन परिक्षेत्र की टीम ने मिलकर चलाया।
जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को खबर मिली थी कि कुछ व्यक्ति वन्यजीवों की तस्करी में शामिल हैं और किसी वन्य जीव की खाल बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी में वन्य जीव बाघ की खाल बरामद की गई।
बिछिया वन परिक्षेत्र अधिकारी अभय पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को बीती रात पकड़ा गया था, जबकि तीसरे आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग बाघ की खाल को बेचने की फिराक में थे। टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
डीएफओ पूर्व सामान्य ने बताया कि पूरी कार्रवाई कान्हा टाइगर रिजर्व बफर जोन के सहयोग से की गई। पूछताछ में कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं। जांच जारी है कि बाघ का शिकार कहाँ और किन परिस्थितियों में किया गया।
वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है ताकि इस तस्करी गिरोह के नेटवर्क तक पहुँचा जा सके।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए