उज्जैन में तीन मंजिला मकान ढहा, महाकाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, लोगों की समझदारी से बचीं कई जानें

उज्जैन (म.प्र.)

By Rohit.P
On

उज्जैन मकान गिरा: महाकाल मार्ग पर तीन मंजिला भवन ढहा, लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई।

उज्जैन में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शहर के गेबी हनुमान क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। यह स्थान महाकाल मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है, जहां आमतौर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी आवाजाही रहती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भवन के गिरने का पूरा दृश्य साफ दिखाई देता है।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता ने कई जिंदगियां बचा लीं। शाम के समय मकान में झुकाव दिखाई देने लगा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और मार्ग को खाली कराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते रास्ते पर आवाजाही बंद कर दी गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

महत्वपूर्ण मार्ग पर बना था भवन

जिस जगह यह मकान गिरा, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं। ऐसे में यदि समय रहते ट्रैफिक को नहीं रोका जाता, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया।

तोड़फोड़ और पानी भराव पर उठे सवाल

स्थानीय रहवासियों और मकान मालिकों ने इस हादसे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पोकलेन मशीन के जरिए चल रही तोड़फोड़ के कारण भवन की संरचना कमजोर हो गई थी। इसके अलावा, पिछले एक महीने से मकान की नींव में पानी भरने की शिकायत भी की जा रही थी, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया।

नगर निगम का पक्ष           

वहीं नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई मार्ग चौड़ीकरण के तहत की जा रही थी और जर्जर भवन को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हटाया जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया बैरिकेडिंग और निगरानी में की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2026 By Rohit.P

उज्जैन में तीन मंजिला मकान ढहा, महाकाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, लोगों की समझदारी से बचीं कई जानें

उज्जैन (म.प्र.)

उज्जैन में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शहर के गेबी हनुमान क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। यह स्थान महाकाल मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है, जहां आमतौर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी आवाजाही रहती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भवन के गिरने का पूरा दृश्य साफ दिखाई देता है।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता ने कई जिंदगियां बचा लीं। शाम के समय मकान में झुकाव दिखाई देने लगा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और मार्ग को खाली कराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते रास्ते पर आवाजाही बंद कर दी गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

महत्वपूर्ण मार्ग पर बना था भवन

जिस जगह यह मकान गिरा, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं। ऐसे में यदि समय रहते ट्रैफिक को नहीं रोका जाता, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया।

तोड़फोड़ और पानी भराव पर उठे सवाल

स्थानीय रहवासियों और मकान मालिकों ने इस हादसे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पोकलेन मशीन के जरिए चल रही तोड़फोड़ के कारण भवन की संरचना कमजोर हो गई थी। इसके अलावा, पिछले एक महीने से मकान की नींव में पानी भरने की शिकायत भी की जा रही थी, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया।

नगर निगम का पक्ष           

वहीं नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई मार्ग चौड़ीकरण के तहत की जा रही थी और जर्जर भवन को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हटाया जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया बैरिकेडिंग और निगरानी में की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-storey-house-collapsed-in-ujjain-major-accident-averted-on/article-50399

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.