खाटूश्याम से अगवा तीन वर्षीय रक्षम मथुरा में मिला, आरोपी अब भी फरार

Bhopal, MP

खाटूश्याम मंदिर से अपहृत तीन वर्षीय मासूम रक्षम को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के स्यारहा गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। भोपाल निवासी रक्षम का 6 जून को मंदिर परिसर से उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपनी मां और नानी के साथ दर्शन करने आया था।

बच्चे को बरामद कर पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं अपहरण का आरोपी सतीश अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मासूम को गांव के प्रधान को सौंप कर भाग गया था। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रक्षम को सुरक्षित बरामद कर लिया।

मां की आंखों के सामने ही हुआ था अपहरण

रक्षम की मां ललिता जाटव ने बताया कि वह 6 जून को अपनी मां और बेटे के साथ भोपाल से जयपुर आई थीं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर ही एक युवक से उनकी मुलाकात हुई, जिसने खुद को खाटूश्याम का भक्त बताया और दर्शन के लिए उनके साथ ही चल पड़ा। उसने बताया कि वह हर एकादशी को बाबा के दर्शन करता है।

जयपुर से सिंधी कैंप होते हुए तीनों रींगस पहुंचे और वहां से खाटू पहुंचे। मंदिर में जब भीड़ अधिक हो गई और बच्चा अस्वस्थ हो गया, तो युवक ने महिला से कहा, “दीदी आप दर्शन कर आइए, बच्चा मुझे दे दीजिए, मैं इसे संभाल लूंगा।”

ललिता ने युवक पर विश्वास करते हुए बेटे को उसकी गोद में दे दिया और दर्शन के लिए चली गईं। जब वे वापस लौटीं तो युवक और बच्चा दोनों गायब थे।

सीसीटीवी और महिला की वीडियो ने की मदद

ललिता ने घटना से पहले मोबाइल से उस युवक का वीडियो बना लिया था, जो बाद में पुलिस जांच में मददगार साबित हुआ। इसके अलावा मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गई।

किडनैपर ने प्रधान को सौंपा बच्चा

सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी सतीश सिंह, जो कि स्यारहा गांव का रहने वाला है, ट्रेन से बच्चे को लेकर सीकर से मथुरा गया। वहां उसने गांव के प्रधान को बच्चा सौंपते हुए बताया कि वह अस्थायी रूप से इसकी देखभाल करे।

प्रधान ने जब पूरे मामले की तह तक जाकर पहचान की तो उसे शक हुआ और उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने बच्चा बरामद कर लिया।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी अविवाहित है और गांव में मजदूरी करता है। उसका पूरा परिवार भी गांव में रहता है। बच्चे की किडनैपिंग के पीछे की मंशा को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

परिवार को सौंपा गया मासूम, मोबाइल से खेलता दिखा

बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपते समय भावुक पल देखने को मिले। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चा सुरक्षित था और मोबाइल से खेलते हुए नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग देने वाले गांव के प्रधान की भी प्रशंसा की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

खाटूश्याम से अगवा तीन वर्षीय रक्षम मथुरा में मिला, आरोपी अब भी फरार

Bhopal, MP

बच्चे को बरामद कर पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं अपहरण का आरोपी सतीश अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मासूम को गांव के प्रधान को सौंप कर भाग गया था। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रक्षम को सुरक्षित बरामद कर लिया।

मां की आंखों के सामने ही हुआ था अपहरण

रक्षम की मां ललिता जाटव ने बताया कि वह 6 जून को अपनी मां और बेटे के साथ भोपाल से जयपुर आई थीं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर ही एक युवक से उनकी मुलाकात हुई, जिसने खुद को खाटूश्याम का भक्त बताया और दर्शन के लिए उनके साथ ही चल पड़ा। उसने बताया कि वह हर एकादशी को बाबा के दर्शन करता है।

जयपुर से सिंधी कैंप होते हुए तीनों रींगस पहुंचे और वहां से खाटू पहुंचे। मंदिर में जब भीड़ अधिक हो गई और बच्चा अस्वस्थ हो गया, तो युवक ने महिला से कहा, “दीदी आप दर्शन कर आइए, बच्चा मुझे दे दीजिए, मैं इसे संभाल लूंगा।”

ललिता ने युवक पर विश्वास करते हुए बेटे को उसकी गोद में दे दिया और दर्शन के लिए चली गईं। जब वे वापस लौटीं तो युवक और बच्चा दोनों गायब थे।

सीसीटीवी और महिला की वीडियो ने की मदद

ललिता ने घटना से पहले मोबाइल से उस युवक का वीडियो बना लिया था, जो बाद में पुलिस जांच में मददगार साबित हुआ। इसके अलावा मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गई।

किडनैपर ने प्रधान को सौंपा बच्चा

सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी सतीश सिंह, जो कि स्यारहा गांव का रहने वाला है, ट्रेन से बच्चे को लेकर सीकर से मथुरा गया। वहां उसने गांव के प्रधान को बच्चा सौंपते हुए बताया कि वह अस्थायी रूप से इसकी देखभाल करे।

प्रधान ने जब पूरे मामले की तह तक जाकर पहचान की तो उसे शक हुआ और उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने बच्चा बरामद कर लिया।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी अविवाहित है और गांव में मजदूरी करता है। उसका पूरा परिवार भी गांव में रहता है। बच्चे की किडनैपिंग के पीछे की मंशा को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

परिवार को सौंपा गया मासूम, मोबाइल से खेलता दिखा

बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपते समय भावुक पल देखने को मिले। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चा सुरक्षित था और मोबाइल से खेलते हुए नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग देने वाले गांव के प्रधान की भी प्रशंसा की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-year-old-accused-kidnapped-from-khatushyam-found-in-mathura/article-23967

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.