दमोह में पुलिस की फॉर्च्यूनर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत: हादसे के बाद सवालों से बच रही पुलिस

Damoh, MP

On

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

मृतकों की पहचान व घटनाक्रम
हादसे में चंदन अहिरवार (26), सोनू (25) और संदीप अहिरवार (24) की मौत हुई है। तीनों युवक रिश्तेदार थे और तेजगढ़ थाना क्षेत्र के वादों पहाड़ी गांव के रहने वाले थे। बुधवार रात वे पथरिया के जेरठ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दमोह-छतरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घटनास्थल से जोड़े गए तथ्य
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। कार का दायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। चंदन अहिरवार के पिता गेंदालाल अहिरवार ने बताया कि मृतक की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है।

फॉर्च्यूनर पर सरकारी नंबर, मगर जिम्मेदारी से बचती पुलिस
जिस कार ने हादसे को अंजाम दिया उसका नंबर MP 03 A 8643 है। यह नंबर सरकारी पुलिस वाहनों के लिए प्रयुक्त होता है। सूत्रों के मुताबिक, यह गाड़ी जबलपुर के किसी पुलिस अधिकारी की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक इन तीन मुख्य सवालों का जवाब देने से बच रहा है:

  1. फॉर्च्यूनर किस पुलिस अधिकारी की है?

  2. हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था?

  3. कार में और कौन-कौन मौजूद था?

पुलिस की कार्रवाई और परिजनों को शव सौंपा गया
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

स्थानीय जनता की मांग
स्थानीय लोग पुलिस से मामले की पारदर्शी जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, मृतकों के परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और न्याय की गुहार लगाई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By Nitin Trivedi

दमोह में पुलिस की फॉर्च्यूनर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत: हादसे के बाद सवालों से बच रही पुलिस

Damoh, MP

मृतकों की पहचान व घटनाक्रम
हादसे में चंदन अहिरवार (26), सोनू (25) और संदीप अहिरवार (24) की मौत हुई है। तीनों युवक रिश्तेदार थे और तेजगढ़ थाना क्षेत्र के वादों पहाड़ी गांव के रहने वाले थे। बुधवार रात वे पथरिया के जेरठ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दमोह-छतरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घटनास्थल से जोड़े गए तथ्य
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। कार का दायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। चंदन अहिरवार के पिता गेंदालाल अहिरवार ने बताया कि मृतक की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है।

फॉर्च्यूनर पर सरकारी नंबर, मगर जिम्मेदारी से बचती पुलिस
जिस कार ने हादसे को अंजाम दिया उसका नंबर MP 03 A 8643 है। यह नंबर सरकारी पुलिस वाहनों के लिए प्रयुक्त होता है। सूत्रों के मुताबिक, यह गाड़ी जबलपुर के किसी पुलिस अधिकारी की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक इन तीन मुख्य सवालों का जवाब देने से बच रहा है:

  1. फॉर्च्यूनर किस पुलिस अधिकारी की है?

  2. हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था?

  3. कार में और कौन-कौन मौजूद था?

पुलिस की कार्रवाई और परिजनों को शव सौंपा गया
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

स्थानीय जनता की मांग
स्थानीय लोग पुलिस से मामले की पारदर्शी जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, मृतकों के परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और न्याय की गुहार लगाई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-youths-collided-with-police-fortuner-in-damoh-police-escape/article-22582

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.