पिकनिक मनाने गए तीन युवक वाटरफॉल में डूबे: पन्ना के बृहस्पति कुंड में हादसा

Panna, MP

पन्ना जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब बृहस्पति कुंड जलप्रपात में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब ये युवक दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका, अब सोमवार सुबह से तलाश दोबारा शुरू की जाएगी।

नहाते समय डूबे, तीनों युवकों की पहचान हुई

हादसे में डूबे युवकों की पहचान अभिषेक ढीमर (निवासी जिगदहा, पन्ना), कृष्णा शर्मा और त्वरित चौधरी (दोनों निवासी बरहुत, सतना) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक वाटरफॉल के गहरे हिस्से में उतरते वक्त तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके, जिससे हादसा हुआ।

दोस्तों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद अन्य युवकों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन शाम ढलने और रोशनी कम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया।

सोमवार सुबह फिर शुरू होगी तलाश

एसडीआरएफ प्रभारी प्लाटून कमांडेंट सत्यपाल जैन ने बताया कि रविवार शाम को टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तकनीकी और सुरक्षा कारणों से रेस्क्यू शुरू नहीं हो पाया। सोमवार सुबह सूरज निकलते ही तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी जाएगी।

बृहस्पति कुंड में हर साल आते हैं पर्यटक

बृहस्पति कुंड पन्ना जिले का एक प्रसिद्ध प्राकृतिक जलप्रपात है, जहां बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय युवा पिकनिक मनाने आते हैं। हर साल यहां डूबने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण हादसे थम नहीं रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पिकनिक मनाने गए तीन युवक वाटरफॉल में डूबे: पन्ना के बृहस्पति कुंड में हादसा

Panna, MP

नहाते समय डूबे, तीनों युवकों की पहचान हुई

हादसे में डूबे युवकों की पहचान अभिषेक ढीमर (निवासी जिगदहा, पन्ना), कृष्णा शर्मा और त्वरित चौधरी (दोनों निवासी बरहुत, सतना) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक वाटरफॉल के गहरे हिस्से में उतरते वक्त तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके, जिससे हादसा हुआ।

दोस्तों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद अन्य युवकों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन शाम ढलने और रोशनी कम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया।

सोमवार सुबह फिर शुरू होगी तलाश

एसडीआरएफ प्रभारी प्लाटून कमांडेंट सत्यपाल जैन ने बताया कि रविवार शाम को टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तकनीकी और सुरक्षा कारणों से रेस्क्यू शुरू नहीं हो पाया। सोमवार सुबह सूरज निकलते ही तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी जाएगी।

बृहस्पति कुंड में हर साल आते हैं पर्यटक

बृहस्पति कुंड पन्ना जिले का एक प्रसिद्ध प्राकृतिक जलप्रपात है, जहां बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय युवा पिकनिक मनाने आते हैं। हर साल यहां डूबने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण हादसे थम नहीं रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-youths-who-went-to-picnic-an-accident-in-jupiter/article-25974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.