सिंगरौली में हादसे के बाद हंगामा: युवक की मौत पर बवाल, ट्रक जलाने की कोशिश, टीआई घायल

Singrauli, MP

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। 22 वर्षीय युवक विनय पांडे की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब 10 घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान पथराव, ट्रक में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश भी की गई। हालात को काबू में करने गई पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसमें मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह घायल हो गए।

भीड़ ने ट्रक जलाने की कोशिश, पुलिस ने रोका

हादसे के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। भीड़ ने घटना में शामिल ट्रक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस टीम पर भी पथराव किया।

प्रदर्शन खत्म कराने में लगे रहे अफसर, रात 2 बजे बनी सहमति

प्रशासन की ओर से युवक के पिता को प्राइवेट कंपनी में नौकरी और बहन को सरकारी अस्पताल या रेडक्रॉस में नियुक्ति देने का वादा किया गया। तत्कालिक राहत के रूप में परिवार को 50 हजार रुपए का चेक और स्थानीय लोगों ने 70 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। इसके बाद रात 2 बजे प्रदर्शन खत्म हो पाया।

परिवार का दर्द: इकलौता बेटा था विनय, छह महीने पहले हुई थी शादी

विनय पांडे कथुरा गांव का रहने वाला और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी हाल ही में शादी हुई थी और वह किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। पिता संतोष पांडे ने बताया कि उन्होंने बेटे के इलाज के लिए अपनी पांच एकड़ जमीन तक बेच दी। विनय बुधवार को जिला अस्पताल में चेकअप कराने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

सड़क हादसों पर उठे सवाल

परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सवाल किया कि हर रोज हो रहे हादसों का जिम्मेदार कौन है? लोगों ने कहा कि सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं है, और भारी वाहन रिहायशी इलाकों में बेधड़क दौड़ते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में हादसे के बाद हंगामा: युवक की मौत पर बवाल, ट्रक जलाने की कोशिश, टीआई घायल

Singrauli, MP

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब 10 घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान पथराव, ट्रक में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश भी की गई। हालात को काबू में करने गई पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसमें मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह घायल हो गए।

भीड़ ने ट्रक जलाने की कोशिश, पुलिस ने रोका

हादसे के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। भीड़ ने घटना में शामिल ट्रक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस टीम पर भी पथराव किया।

प्रदर्शन खत्म कराने में लगे रहे अफसर, रात 2 बजे बनी सहमति

प्रशासन की ओर से युवक के पिता को प्राइवेट कंपनी में नौकरी और बहन को सरकारी अस्पताल या रेडक्रॉस में नियुक्ति देने का वादा किया गया। तत्कालिक राहत के रूप में परिवार को 50 हजार रुपए का चेक और स्थानीय लोगों ने 70 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। इसके बाद रात 2 बजे प्रदर्शन खत्म हो पाया।

परिवार का दर्द: इकलौता बेटा था विनय, छह महीने पहले हुई थी शादी

विनय पांडे कथुरा गांव का रहने वाला और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी हाल ही में शादी हुई थी और वह किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। पिता संतोष पांडे ने बताया कि उन्होंने बेटे के इलाज के लिए अपनी पांच एकड़ जमीन तक बेच दी। विनय बुधवार को जिला अस्पताल में चेकअप कराने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

सड़क हादसों पर उठे सवाल

परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सवाल किया कि हर रोज हो रहे हादसों का जिम्मेदार कौन है? लोगों ने कहा कि सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं है, और भारी वाहन रिहायशी इलाकों में बेधड़क दौड़ते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ti-injured-to-burn-a-ruckus-on-the-death-of/article-25587

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.