थाना छोड़ शॉपिंग करने मॉल पहुंचे टीआई, एसपी ने देखा तो किया निलंबित

Murena, MP

मुरैना के रिठौराकलां थाना प्रभारी बिना परमिशन ऑनड्यूटी पत्नी को शॉपिंग कराने पहुंचे ग्वालियर मॉल.

जिले के एक थाना प्रभारी को बिना अनुमति पत्नी को शॉपिंग करना भारी पड़ गया. दरहअल, जिस मॉल में थाना प्रभारी शॉपिंग कर रहे थे. उसी मॉल में पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए. जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो थाना प्रभारी ने डिसिप्लिन फॉलो करते हुए एसपी को सैल्यूट किया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूछ लिया कि वह किसके आदेश से यहां आए हैं. थाना प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो एसपी साहब ने उन्हें निलंबित कर दिया.

थाना छोड़ शॉपिंग करने मॉल पहुंचे टीआई

आपको बता दें कि मुरैना जिले के रिठौराकलां थाना प्रभारी जितेंद्र दौहरे मंगलवार रात करीब 8 बजे पत्नी के साथ ग्वालियर मॉल पहुंचे थे. तभी अचानक से मॉल में घूम रहे मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ पर उनकी नजर पड़ी, तो उन्होंने सैल्यूट भी किया. उसके बाद दोनों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और पुलिस अधीक्षक ने पूंछ लिया की आप किसकी परमिशन लेकर के थाने को छोड़कर आए हैं. थाना किसके हवाले कर के आए हैं? इसके बाद पुलिस अधीक्षक को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने लौट कर के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया.

MORENA SP SUSPENDED TI
निलंबन आदेश हुआ वायरल 
 
निलंबन का आदेश जारी

पुलिस अधीक्षक ने निलंबन के आदेश में लिखा है, '' थाना प्रभारी द्वारा बिना किसी को सूचना दिए थाने को छोड़ना यह पद के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता है.'' एसपी के आदेश के मुताबिक अब टीआई को पुलिस लाइन में सुबह शाम की गणना में शामिल होना होगा और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा. निलंबन का आदेश अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

थाना प्रभारी का निलंबन बना चर्चा का विषय

एसपी द्वारा थाना प्रभारी को निलंबित करने के बाद राजनीतिक गजलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. हर ओर एक ही चर्चा हो रही है कि क्या पुलिस अधीक्षक भी किसी वरिष्ठ अधिकारी से परमिशन लेकर के जिला मुख्यालय को छोड़कर गए थे, या फिर किसी वीवीआईपी की ड्यूटी में तैनात किया गया था?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

थाना छोड़ शॉपिंग करने मॉल पहुंचे टीआई, एसपी ने देखा तो किया निलंबित

Murena, MP

जिले के एक थाना प्रभारी को बिना अनुमति पत्नी को शॉपिंग करना भारी पड़ गया. दरहअल, जिस मॉल में थाना प्रभारी शॉपिंग कर रहे थे. उसी मॉल में पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए. जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो थाना प्रभारी ने डिसिप्लिन फॉलो करते हुए एसपी को सैल्यूट किया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूछ लिया कि वह किसके आदेश से यहां आए हैं. थाना प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो एसपी साहब ने उन्हें निलंबित कर दिया.

थाना छोड़ शॉपिंग करने मॉल पहुंचे टीआई

आपको बता दें कि मुरैना जिले के रिठौराकलां थाना प्रभारी जितेंद्र दौहरे मंगलवार रात करीब 8 बजे पत्नी के साथ ग्वालियर मॉल पहुंचे थे. तभी अचानक से मॉल में घूम रहे मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ पर उनकी नजर पड़ी, तो उन्होंने सैल्यूट भी किया. उसके बाद दोनों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और पुलिस अधीक्षक ने पूंछ लिया की आप किसकी परमिशन लेकर के थाने को छोड़कर आए हैं. थाना किसके हवाले कर के आए हैं? इसके बाद पुलिस अधीक्षक को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने लौट कर के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया.

MORENA SP SUSPENDED TI
निलंबन आदेश हुआ वायरल 
 
निलंबन का आदेश जारी

पुलिस अधीक्षक ने निलंबन के आदेश में लिखा है, '' थाना प्रभारी द्वारा बिना किसी को सूचना दिए थाने को छोड़ना यह पद के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता है.'' एसपी के आदेश के मुताबिक अब टीआई को पुलिस लाइन में सुबह शाम की गणना में शामिल होना होगा और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा. निलंबन का आदेश अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

थाना प्रभारी का निलंबन बना चर्चा का विषय

एसपी द्वारा थाना प्रभारी को निलंबित करने के बाद राजनीतिक गजलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. हर ओर एक ही चर्चा हो रही है कि क्या पुलिस अधीक्षक भी किसी वरिष्ठ अधिकारी से परमिशन लेकर के जिला मुख्यालय को छोड़कर गए थे, या फिर किसी वीवीआईपी की ड्यूटी में तैनात किया गया था?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ti-left-the-police-station-and-went-to-the-mall/article-4396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.