कुएं में मृत पाई गई बाघिन; 13 नवंबर के बाद से सिवनी में बाघ की चौथी मौत

Shivni, MP

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार को एक कुएं में बाघिन मृत पाई गई. पिछले डेढ़ महीने में जिले में बाघ की यह चौथी मौत है.

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार को एक कुएं में बाघिन मृत पाई गई। यह घटना पेंच रिजर्व में बाघ का शव मिलने के एक सप्ताह के भीतर हुई है. 

उप प्रभागीय वन अधिकारी युगेश पटेल ने बताया, "आज सुबह, हमें खवास रेंज के अंतर्गत रिड्डी गांव के पास एक कुएं में एक बाघिन का शव मिला. यह संभवतः गलती से कुएं में गिर गई होगी. हमें निशान मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि यह कुएं से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रही थी." 

शव का हुआ पोस्टमार्टम

"शव को वन विभाग के एक कर्मचारी ने पाया. शिकार का कोई संकेत नहीं मिला है. शव का पोस्टमार्टम करने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार उसका निपटान कर दिया गया." 

कैसे हुई मौत? 

खवासा वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम चतुर्वेदी ने बताया कि पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र खवासा के एक खेत में बने कुएं में ग्रामीणों को शव दिखाई दिया था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर बाघ के शव को कुएं से निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की. जिस कुएं में घटना हुई वह बिना मुंडेर का है. कुएं के ऊपरी हिस्से में घास उग आने से कुआं दिखाई नहीं देता. संभवत: इसके चलते बाघ कुएं में गिर गया.कुएं की दीवार पर बाघ के पंजे के निशान भी मिले हैं. संभवत: बाघ ने गिरने के बाद कुएं से बाहर निकलने का प्रयास किया था. थकने के कारण वह पानी में डूब गया.

डेढ़ महीने में जिले में बाघ की चौथी मौत

अन्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में जिले में बाघ की यह चौथी मौत है. इनमें से दो पेंच रिजर्व में और दो अन्य वन क्षेत्रों में हुई हैं. अधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर को पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई क्षेत्र में एक बाघ का शव मिला था, जबकि 13 नवंबर को दक्षिण वन प्रभाग के अंतर्गत दतनी गांव के पास एक वयस्क बाघ मृत पाया गया था. 17 नवंबर को पेंच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत मगरकाठा जंगल में चार महीने का एक शावक मृत पाया गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

कुएं में मृत पाई गई बाघिन; 13 नवंबर के बाद से सिवनी में बाघ की चौथी मौत

Shivni, MP

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार को एक कुएं में बाघिन मृत पाई गई। यह घटना पेंच रिजर्व में बाघ का शव मिलने के एक सप्ताह के भीतर हुई है. 

उप प्रभागीय वन अधिकारी युगेश पटेल ने बताया, "आज सुबह, हमें खवास रेंज के अंतर्गत रिड्डी गांव के पास एक कुएं में एक बाघिन का शव मिला. यह संभवतः गलती से कुएं में गिर गई होगी. हमें निशान मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि यह कुएं से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रही थी." 

शव का हुआ पोस्टमार्टम

"शव को वन विभाग के एक कर्मचारी ने पाया. शिकार का कोई संकेत नहीं मिला है. शव का पोस्टमार्टम करने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार उसका निपटान कर दिया गया." 

कैसे हुई मौत? 

खवासा वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम चतुर्वेदी ने बताया कि पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र खवासा के एक खेत में बने कुएं में ग्रामीणों को शव दिखाई दिया था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर बाघ के शव को कुएं से निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की. जिस कुएं में घटना हुई वह बिना मुंडेर का है. कुएं के ऊपरी हिस्से में घास उग आने से कुआं दिखाई नहीं देता. संभवत: इसके चलते बाघ कुएं में गिर गया.कुएं की दीवार पर बाघ के पंजे के निशान भी मिले हैं. संभवत: बाघ ने गिरने के बाद कुएं से बाहर निकलने का प्रयास किया था. थकने के कारण वह पानी में डूब गया.

डेढ़ महीने में जिले में बाघ की चौथी मौत

अन्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में जिले में बाघ की यह चौथी मौत है. इनमें से दो पेंच रिजर्व में और दो अन्य वन क्षेत्रों में हुई हैं. अधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर को पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई क्षेत्र में एक बाघ का शव मिला था, जबकि 13 नवंबर को दक्षिण वन प्रभाग के अंतर्गत दतनी गांव के पास एक वयस्क बाघ मृत पाया गया था. 17 नवंबर को पेंच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत मगरकाठा जंगल में चार महीने का एक शावक मृत पाया गया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tigress-found-dead-in-a-well-fourth-death-of-a/article-5863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.