टीकमगढ़ नगर पालिका को जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Tikamgarh, MP

मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में टीकमगढ़ नगर पालिका को जल स्रोतों के संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एक लाख से कम आबादी वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में टीकमगढ़ को यह पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

20 वर्षों बाद पुनर्जीवित हुई तालाब प्रणाली

टीकमगढ़ नगर पालिका द्वारा किए गए कार्यों में सबसे उल्लेखनीय है महेंद्र सागर तालाब से वृंदावन तालाब तक पानी ले जाने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई। दो दशक बाद इस ऐतिहासिक जलप्रवाह को पुनर्जीवित किया गया, जिससे शहर की जल उपलब्धता में सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

इसके साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नाले पर किए गए कब्जों को हटाया गया, जिससे जल प्रवाह सुगम हुआ।

सामूहिक प्रयास से बदली घाटों और बावड़ियों की सूरत

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन अभियान परिषद और परशुराम सेना के सहयोग से महेंद्र सागर तालाब के चौपरा घाट का कायाकल्प किया गया। तीन दिनों के भीतर परशुराम सेना के 25 स्वयंसेवकों ने घाट को नया रूप दिया, जिसे अब परशुराम घाट नाम दिया गया है।

टीकमगढ़ की मऊचुंगी स्थित 172 सीढ़ियों वाली ऐतिहासिक बावड़ी का भी संरक्षण किया गया। राजशाही काल की इस बावड़ी को जन सहयोग से साफ कर उसमें से भारी मात्रा में मलबा निकाला गया। इसके अलावा महेंद्र कूप जैसे अन्य जल स्रोतों की भी सफाई की गई।

इन प्रयासों ने न केवल जल स्तर सुधारने में मदद की, बल्कि स्थानीय विरासत को पुनर्जीवित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

टीकमगढ़ नगर पालिका को जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Tikamgarh, MP

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

20 वर्षों बाद पुनर्जीवित हुई तालाब प्रणाली

टीकमगढ़ नगर पालिका द्वारा किए गए कार्यों में सबसे उल्लेखनीय है महेंद्र सागर तालाब से वृंदावन तालाब तक पानी ले जाने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई। दो दशक बाद इस ऐतिहासिक जलप्रवाह को पुनर्जीवित किया गया, जिससे शहर की जल उपलब्धता में सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

इसके साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नाले पर किए गए कब्जों को हटाया गया, जिससे जल प्रवाह सुगम हुआ।

सामूहिक प्रयास से बदली घाटों और बावड़ियों की सूरत

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन अभियान परिषद और परशुराम सेना के सहयोग से महेंद्र सागर तालाब के चौपरा घाट का कायाकल्प किया गया। तीन दिनों के भीतर परशुराम सेना के 25 स्वयंसेवकों ने घाट को नया रूप दिया, जिसे अब परशुराम घाट नाम दिया गया है।

टीकमगढ़ की मऊचुंगी स्थित 172 सीढ़ियों वाली ऐतिहासिक बावड़ी का भी संरक्षण किया गया। राजशाही काल की इस बावड़ी को जन सहयोग से साफ कर उसमें से भारी मात्रा में मलबा निकाला गया। इसके अलावा महेंद्र कूप जैसे अन्य जल स्रोतों की भी सफाई की गई।

इन प्रयासों ने न केवल जल स्तर सुधारने में मदद की, बल्कि स्थानीय विरासत को पुनर्जीवित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tikamgarh-municipality-received-state-level-honor-for-outstanding-work-in/article-26069

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.