BJP प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन: मोबाइल मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया सक्रियता तक दिए गए टिप्स

Pachmarhi, MP

पचमढ़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन रविवार को विचारों और व्यावहारिक मार्गदर्शन से भरपूर रहा। केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों और सांसदों को संगठनात्मक दक्षता और जनसंपर्क कौशल बढ़ाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

मोबाइल और ऑफिस मैनेजमेंट पर केंद्रीय मंत्री की क्लास

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘मोबाइल मैनेजमेंट’ विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक जनप्रतिनिधि अपने मोबाइल के जरिए कार्य कुशलता, समय प्रबंधन और जनसंपर्क को बेहतर बना सकता है। साथ ही उन्होंने ऑफिस मैनेजमेंट और सामाजिक शिष्टाचार से जुड़ी आदतों को अपनाने की सलाह दी, जो एक नेता की छवि और कामकाज में बड़ा फर्क ला सकती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की सलाह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी विधायकों और सांसदों को सोशल मीडिया के महत्व पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज का जनप्रतिनिधि जनता से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने नेताओं से कहा कि वे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स का विवेकपूर्ण उपयोग करें और जनता के साथ संवाद बनाए रखें।

SC-ST वर्ग को जोड़ने पर चर्चा

संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की 56 प्रभावी सीटों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनजातीय योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर आदिवासी वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सकता है।

इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग की सीटों पर अजय जामवाल ने सामाजिक समरसता के माध्यम से इस वर्ग के बीच पहुँच बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की।

शिविर में निकला सांप, फॉरेस्ट टीम ने किया रेस्क्यू

कार्यक्रम के दौरान एक असहज स्थिति तब उत्पन्न हुई जब शिविर स्थल ग्लेन व्यू होटल के पास एक सांप दिखाई दिया। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सौभाग्यवश किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

BJP प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन: मोबाइल मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया सक्रियता तक दिए गए टिप्स

Pachmarhi, MP

मोबाइल और ऑफिस मैनेजमेंट पर केंद्रीय मंत्री की क्लास

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘मोबाइल मैनेजमेंट’ विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक जनप्रतिनिधि अपने मोबाइल के जरिए कार्य कुशलता, समय प्रबंधन और जनसंपर्क को बेहतर बना सकता है। साथ ही उन्होंने ऑफिस मैनेजमेंट और सामाजिक शिष्टाचार से जुड़ी आदतों को अपनाने की सलाह दी, जो एक नेता की छवि और कामकाज में बड़ा फर्क ला सकती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की सलाह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी विधायकों और सांसदों को सोशल मीडिया के महत्व पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज का जनप्रतिनिधि जनता से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने नेताओं से कहा कि वे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स का विवेकपूर्ण उपयोग करें और जनता के साथ संवाद बनाए रखें।

SC-ST वर्ग को जोड़ने पर चर्चा

संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की 56 प्रभावी सीटों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनजातीय योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर आदिवासी वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सकता है।

इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग की सीटों पर अजय जामवाल ने सामाजिक समरसता के माध्यम से इस वर्ग के बीच पहुँच बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की।

शिविर में निकला सांप, फॉरेस्ट टीम ने किया रेस्क्यू

कार्यक्रम के दौरान एक असहज स्थिति तब उत्पन्न हुई जब शिविर स्थल ग्लेन व्यू होटल के पास एक सांप दिखाई दिया। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सौभाग्यवश किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tips-given-on-second-day-of-bjp-training-class-from/article-24434

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.