समलैंगिक दोस्त संग रहने के लिए युवक ने की सौतेली मां की हत्या, 4 महीने से बना रहा था प्लान

Sagar, MP

सागर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी सौतेली मां की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने समलैंगिक दोस्त के साथ रहना चाहता था।

मां की रोक-टोक और विरोध से नाराज युवक ने चार महीने तक हत्या की योजना बनाई और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

पिता के घर में ही बनी साजिश

गोपालगंज थाना क्षेत्र की नाखरे वाली गली में रहने वाले नारायण सिंह 22 अगस्त को बाजार गए थे। घर में उनकी पत्नी साधना (46) और छोटा बेटा अजय मौजूद थे। जब नारायण लौटे तो दरवाजा खुला था और अंदर पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। उस वक्त अजय गायब था और उसका फोन भी बंद मिल रहा था।

पुलिस को मिली अहम सुराग

शुरुआती जांच में शक अजय पर गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल खंगालीं। इसमें पता चला कि वह लगातार एक नंबर पर बात कर रहा था। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम विदिशा के सिरोंज पहुंची और अजय को उसके दोस्त राहुल यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मां रोकती थी, इसलिए कर दी हत्या

पूछताछ में अजय ने स्वीकार किया कि साधना उसकी सौतेली मां थी और अक्सर उसकी हरकतों पर रोक-टोक करती थी। अजय और राहुल समलैंगिक थे और साथ रहना चाहते थे। साधना का विरोध उन्हें बर्दाश्त नहीं था। इसी वजह से अजय ने राहुल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

ऐसे रचा गया खून का खेल

हत्या वाले दिन पिता नारायण घर से बाहर निकले तो अजय ने फोन कर राहुल को बुला लिया। दोनों ने मिलकर साधना से विवाद किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घर से गहने और नकदी लेकर दोनों फरार हो गए।

पैसों के लिए बनायी थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि अजय और राहुल पीथमपुर में साथ रहना चाहते थे। इसके लिए पैसों की जरूरत थी। अजय ने पिता से रकम मांगी थी लेकिन मां साधना हमेशा टोकती थी। इसी कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर खून की ये खौफनाक साजिश रची।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

समलैंगिक दोस्त संग रहने के लिए युवक ने की सौतेली मां की हत्या, 4 महीने से बना रहा था प्लान

Sagar, MP

मां की रोक-टोक और विरोध से नाराज युवक ने चार महीने तक हत्या की योजना बनाई और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

पिता के घर में ही बनी साजिश

गोपालगंज थाना क्षेत्र की नाखरे वाली गली में रहने वाले नारायण सिंह 22 अगस्त को बाजार गए थे। घर में उनकी पत्नी साधना (46) और छोटा बेटा अजय मौजूद थे। जब नारायण लौटे तो दरवाजा खुला था और अंदर पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। उस वक्त अजय गायब था और उसका फोन भी बंद मिल रहा था।

पुलिस को मिली अहम सुराग

शुरुआती जांच में शक अजय पर गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल खंगालीं। इसमें पता चला कि वह लगातार एक नंबर पर बात कर रहा था। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम विदिशा के सिरोंज पहुंची और अजय को उसके दोस्त राहुल यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मां रोकती थी, इसलिए कर दी हत्या

पूछताछ में अजय ने स्वीकार किया कि साधना उसकी सौतेली मां थी और अक्सर उसकी हरकतों पर रोक-टोक करती थी। अजय और राहुल समलैंगिक थे और साथ रहना चाहते थे। साधना का विरोध उन्हें बर्दाश्त नहीं था। इसी वजह से अजय ने राहुल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

ऐसे रचा गया खून का खेल

हत्या वाले दिन पिता नारायण घर से बाहर निकले तो अजय ने फोन कर राहुल को बुला लिया। दोनों ने मिलकर साधना से विवाद किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घर से गहने और नकदी लेकर दोनों फरार हो गए।

पैसों के लिए बनायी थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि अजय और राहुल पीथमपुर में साथ रहना चाहते थे। इसके लिए पैसों की जरूरत थी। अजय ने पिता से रकम मांगी थी लेकिन मां साधना हमेशा टोकती थी। इसी कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर खून की ये खौफनाक साजिश रची।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/to-live-with-gay-friend-the-young-man-was-murdered/article-31767

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.