- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- Event : भोपाल में आज कहां क्या ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें
Event : भोपाल में आज कहां क्या ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें
Events News
भोपाल में बुधवार (29 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी आइए नजर डालते हैं राजधानी की छोटी-बड़ी खबरों पर।
भोपाल के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल के 20 से ज्यादा क्षेत्रों में बुधवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते शटडाउन किया जा रहा है। साकेत नगर, अलकापुरी, सागर पब्लिक स्कूल, बीडीए कॉम्प्लेक्स और आसपास क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। निर्मल नगर, रीगल कलश, निर्मल घाटी, खजूरी, शिवलोक चरण 4 और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी।
इन क्षेत्रों में भी बिजली कटौती
आकृति ग्रीन नीव, आईबीडी रॉयल और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से 10:30 बजे तक और शाम 4 बजे से 4 बजे तक लाइट नहीं रहेगी। गौरव नगर, बैरागढ़ चीचली गांव, मीनाखेड़ी, अमराई, गेहूखेड़ा, विपश्यना केंद्र, सतगढ़ी, दौलतपुर, सुहागपुर, नरेला हनुमंत, हिनोतिया आलम, फेथ कलां, गुरारीघाट, रतनपुर रोड, पिपलिया केशो, अर्थ डायनेस्टी, सेज ग्रीन सिटी, ऑस्ट्रिया कॉलोनी, महाबली नगर, मां पार्वती नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
जश्न ए जम्हूरियत मुशायरा आज
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग की ओर से जश्न ए जम्हूरियत मुशायरा 29 जनवरी को शाम 6:30 बजे राज्य संग्रहालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुशायरों एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से अवाम के साथ जुड़ाव स्थापित करे और गणतंत्र दिवस के महत्व को रचनात्मक तरीक़े से प्रस्तुत कर सके। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए हर वर्ष जश्ने जम्हूरियत मुशायरा आयोजित किया जाता है। इस बार ये मुशायरा 29 जनवरी को राज्य संग्रहालय में होगा।
कुचबंदिया समाज का विवाह सम्मेलन 3 को
मध्य प्रदेश कुचबंदिया समाज का युवक-युवती विवाह सम्मेलन तीन फरवरी बंसत पंचमी के दिन यादगार शाहजहांनी पार्क में आयोजित होगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधु के जोड़े पूरे प्रदेश से अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुचबंदिया व जिला अध्यक्ष जीतू संकत ने बताया कि आयोजन शाम पांच बजे से शुरू होगा। इसमें गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे।
न्यू मार्केट में चुनाव 3 फरवरी को होगा
भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों का संगठनात्मक चुनाव 3 फरवरी को मानस भवन में होगा। चुनाव की घोषणा हो चुकी है। व्यापारियों ने एक दूसरे से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। त्रैवार्षिक चुनाव में अब तक दो पैनलों के बीच ही मुकाबला होने की बात सामने आ रही है। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ में 942 मतदाता है। इनमें से 125 लोगों को ही मताधिकार का अधिकार रहेगा। बाकी लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है। इस मामले में कार्यवाहक अध्यक्ष संजय बलेचा का कहना है कि जिन लोगों ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं रहेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए