MP : आज मुख्यमंत्री लेंगे अहम बैठक, कांग्रेस प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्कूल प्रोजेक्ट्स में जुड़ेंगे वर्चुअली

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे दिन मैराथन बैठकें लेंगे और एमएसएमई इकाइयों को 200 करोड़ रुपए की अनुदान राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा, अलग-अलग जिलों में कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगी और विकसित भारत विल्डाथोन-2025 के लिए प्रदेश के 4 स्कूलों का चयन किया गया है।

सीएम डॉ. मोहन के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे: मंत्रालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और अभ्युदय मध्यप्रदेश के आयोजनों की तैयारी की समीक्षा।

  • दोपहर 12:30 बजे: राजस्व संग्रहण विभागों की बैठक।

  • दोपहर 3 बजे: विश्वविद्यालयीन विषय, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा के नवीन पाठ्यक्रमों पर बैठक।

  • शाम 4:15 बजे: एमएसएमई इकाइयों के कार्यक्रम में हिस्सा, उद्योगों को भूमि आवंटन पत्र और उद्यम क्रांति योजना के तहत ऋण वितरण।

सीएम स्टार्टअप्स और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भी आज चर्चा करेंगे।

एमपी के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। विशेष रूप से सोयाबीन की खराब फसल के लिए मुआवजे की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा

विकसित भारत विल्डाथोन-2025: 4 स्कूलों का चयन

मध्यप्रदेश के निम्नलिखित 4 स्कूलों को स्पॉटलाइट स्कूल के रूप में चुना गया है:

  1. शासकीय कमला नेहरू – सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीटी नगर, भोपाल

  2. शासकीय सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल

  3. शासकीय सांदीपनि विद्यालय, रतलाम

  4. शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नौगांव, जिला छतरपुर

इन स्कूलों में 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वदेशी, लोकल फॉर वोकल, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध भारत की थीम पर प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान वर्चुअली जुड़ेंगे।

भोपाल में 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह

नगरीय विकास एवं आवास विभाग 14 अक्टूबर को रवींद्र भवन, भोपाल में 5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह और कार्यशाला “स्वच्छता समग्र” आयोजित करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगरीय निकायों को स्वच्छता सम्मान देंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी मौजूद रहेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : आज मुख्यमंत्री लेंगे अहम बैठक, कांग्रेस प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्कूल प्रोजेक्ट्स में जुड़ेंगे वर्चुअली

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे दिन मैराथन बैठकें लेंगे और एमएसएमई इकाइयों को 200 करोड़ रुपए की अनुदान राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा, अलग-अलग जिलों में कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगी और विकसित भारत विल्डाथोन-2025 के लिए प्रदेश के 4 स्कूलों का चयन किया गया है।

सीएम डॉ. मोहन के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे: मंत्रालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और अभ्युदय मध्यप्रदेश के आयोजनों की तैयारी की समीक्षा।

  • दोपहर 12:30 बजे: राजस्व संग्रहण विभागों की बैठक।

  • दोपहर 3 बजे: विश्वविद्यालयीन विषय, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा के नवीन पाठ्यक्रमों पर बैठक।

  • शाम 4:15 बजे: एमएसएमई इकाइयों के कार्यक्रम में हिस्सा, उद्योगों को भूमि आवंटन पत्र और उद्यम क्रांति योजना के तहत ऋण वितरण।

सीएम स्टार्टअप्स और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भी आज चर्चा करेंगे।

एमपी के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। विशेष रूप से सोयाबीन की खराब फसल के लिए मुआवजे की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा

विकसित भारत विल्डाथोन-2025: 4 स्कूलों का चयन

मध्यप्रदेश के निम्नलिखित 4 स्कूलों को स्पॉटलाइट स्कूल के रूप में चुना गया है:

  1. शासकीय कमला नेहरू – सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीटी नगर, भोपाल

  2. शासकीय सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल

  3. शासकीय सांदीपनि विद्यालय, रतलाम

  4. शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नौगांव, जिला छतरपुर

इन स्कूलों में 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वदेशी, लोकल फॉर वोकल, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध भारत की थीम पर प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान वर्चुअली जुड़ेंगे।

भोपाल में 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह

नगरीय विकास एवं आवास विभाग 14 अक्टूबर को रवींद्र भवन, भोपाल में 5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह और कार्यशाला “स्वच्छता समग्र” आयोजित करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगरीय निकायों को स्वच्छता सम्मान देंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी मौजूद रहेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-chief-minister-will-take-important-meeting-congress-protest-union/article-35486

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.