आज CM डॉ. मोहन का इंदौर दौरा.... महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज, ग्वालियर में पुस्तक मेला

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे। यहां वह बिहार के स्थापना दिवस पर आयोजित बिहार महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव बीजेपी ने आयोजित किया है। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे। बता दें कि देश में अलग-अलग शहरों में रह रहें बिहारियों को साधने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत इंदौर में यह आयोजन किया जा रहा है। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। जिसे देखते हुए बिहार के निवासियों को साधने के लिए बीजेपी इस तरह के आयोजन कर रही है। इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में किए जा रहे बिहार महोत्सव में 3 हजार से अधिक बिहारियों के शामिल होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार को लेकर महिला कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना दिया जाएगा। महिलाओं के प्रति अत्याचार और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस आज सड़क पर उतरेगी।

ग्वालियर में पुस्तक मेला

ग्वालियर में आज से पुस्तक मेला की शुरुआत होगी। प्रदेश में पहली बार पुस्तक मेला आयोजित हो रहा है। यह मेला 29 मार्च तक चलेगा। इसका शुभारंभ आज शाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। मेले में स्कूल किताब,यूनिफॉर्म सहित अन्य सामान पर 05 से 10 प्रतिशत तक की  छूट मिलेगी। मेला हर दिन दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

32 हजार स्थायी कर्मचारियों की हड़ताल

मध्य प्रदेश के 32 हजार स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 23 मार्च को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के स्थाई कर्मचारी जुटेंगे। संगठनों ने सरकार को हड़ताल की लिखित जानकारी दी है।लगभग सभी विभागों के काम प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले हड़ताल होगी। 32 हजार स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ, 28 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण और 55000 अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट का वेतन देने की मांग की जा रही है।

कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि आदेशों का लाभ अनियमित कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। बीते 9 सालों से सातवें वेतनमान लागू नहीं किया गया। आश्वासन के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। 

प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर 

मध्य प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर जारी है। दो दिन मौसम बदला रहेगा। दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आज CM डॉ. मोहन का इंदौर दौरा.... महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज, ग्वालियर में पुस्तक मेला

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे। यहां वह बिहार के स्थापना दिवस पर आयोजित बिहार महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव बीजेपी ने आयोजित किया है। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे। बता दें कि देश में अलग-अलग शहरों में रह रहें बिहारियों को साधने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत इंदौर में यह आयोजन किया जा रहा है। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। जिसे देखते हुए बिहार के निवासियों को साधने के लिए बीजेपी इस तरह के आयोजन कर रही है। इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में किए जा रहे बिहार महोत्सव में 3 हजार से अधिक बिहारियों के शामिल होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार को लेकर महिला कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना दिया जाएगा। महिलाओं के प्रति अत्याचार और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस आज सड़क पर उतरेगी।

ग्वालियर में पुस्तक मेला

ग्वालियर में आज से पुस्तक मेला की शुरुआत होगी। प्रदेश में पहली बार पुस्तक मेला आयोजित हो रहा है। यह मेला 29 मार्च तक चलेगा। इसका शुभारंभ आज शाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। मेले में स्कूल किताब,यूनिफॉर्म सहित अन्य सामान पर 05 से 10 प्रतिशत तक की  छूट मिलेगी। मेला हर दिन दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

32 हजार स्थायी कर्मचारियों की हड़ताल

मध्य प्रदेश के 32 हजार स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 23 मार्च को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के स्थाई कर्मचारी जुटेंगे। संगठनों ने सरकार को हड़ताल की लिखित जानकारी दी है।लगभग सभी विभागों के काम प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले हड़ताल होगी। 32 हजार स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ, 28 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण और 55000 अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट का वेतन देने की मांग की जा रही है।

कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि आदेशों का लाभ अनियमित कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। बीते 9 सालों से सातवें वेतनमान लागू नहीं किया गया। आश्वासन के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। 

प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर 

मध्य प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर जारी है। दो दिन मौसम बदला रहेगा। दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-cm-dr-mohans-visit-to-indore-womens-congress-performance/article-14931

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.