आज CM मोहन यादव इंदौर दौरे पर, नर्मदा जल परियोजना का भूमिपूजन करेंगे

इंदौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

CM डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे संकल्प से समाधान अभियान में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देंगे और नर्मदा पेयजल परियोजना के चौथे चरण का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर में विशेष दौरे पर रहेंगे। वे संकल्प से समाधान अभियान के तहत दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को सीधे लाभ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सीएम न केवल लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे बल्कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। विशेष रूप से नर्मदा पेयजल परियोजना के चौथे चरण का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी।

संकल्प से समाधान अभियान: लाभांवित हितग्राहियों की संख्या बढ़ी

सीएम मोहन यादव की पहल पर संचालित संकल्प से समाधान अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना है। अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चला, जिसमें पूरे जिले में 106 सेवाओं को शामिल किया गया। इंदौर जिले में इस अभियान के दौरान 1 लाख 44 हजार 912 आवेदन प्राप्त हुए, और सभी का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए, जिनमें प्रमुख अस्पताल जैसे बॉम्बे अस्पताल, अरविंदो हॉस्पिटल, चोईथराम, इंडेक्स और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच और गंभीर बीमारियों की पहचान की गई।

अमृत 2.0 योजना के तहत जलापूर्ति का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहर की जलापूर्ति प्रणाली को और मजबूत, आधुनिक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में इंदौर शहर को नर्मदा नदी से लगभग 70 किलोमीटर दूर से पानी सप्लाई किया जाता है। पहले तीन चरणों में कुल 540 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया गया है। बढ़ती जनसंख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन के बाद जलापूर्ति क्षमता 885 एमएलडी तक बढ़ जाएगी।

पैकेज 2, 3 और 4: पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक का निर्माण

पैकेज-2 के अंतर्गत वांचू पाइंट से राऊ सर्कल तक लगभग 39 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ तीन प्रमुख स्थानों पर आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण और राऊ सर्कल पर क्लोरिनेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। पैकेज-3 और पैकेज-4 के अंतर्गत कुल 40 नए ओवरहेड टैंक बनेंगे, मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण होगा और लंबी फीडर तथा डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें बिछाई जाएंगी। इन कार्यों से एक लाख से अधिक घरेलू जल संयोजन सुनिश्चित होंगे और 24x7 दबावयुक्त जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी। कुल लागत लगभग 1356 करोड़ रुपए है और यह परियोजना शहर के 2 लाख 47 हजार से अधिक परिवारों को सीधे लाभ पहुंचाएगी।

सिरपुर तालाब का लोकार्पण: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल

सिरपुर तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 20 एमएलडी क्षमता का आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है। इस परियोजना में 8.5 किलोमीटर सीवर लाइन और 5 किलोमीटर ट्रीटेड वाटर रीयूज़ लाइन बनाई गई है। ओवरहेड टैंक की स्थापना के माध्यम से अब तालाब को सीवर मुक्त बनाया जाएगा और उपचारित जल का उपयोग शहर के प्रमुख उद्यानों, हरित क्षेत्रों, अग्निशमन और अन्य कामों में किया जाएगा।

दशहरा मैदान में विकास प्रदर्शनी

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें शासन की उपलब्धियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2026 By Rohit.P

आज CM मोहन यादव इंदौर दौरे पर, नर्मदा जल परियोजना का भूमिपूजन करेंगे

इंदौर (म.प्र.)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर में विशेष दौरे पर रहेंगे। वे संकल्प से समाधान अभियान के तहत दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को सीधे लाभ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सीएम न केवल लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे बल्कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। विशेष रूप से नर्मदा पेयजल परियोजना के चौथे चरण का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी।

संकल्प से समाधान अभियान: लाभांवित हितग्राहियों की संख्या बढ़ी

सीएम मोहन यादव की पहल पर संचालित संकल्प से समाधान अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना है। अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चला, जिसमें पूरे जिले में 106 सेवाओं को शामिल किया गया। इंदौर जिले में इस अभियान के दौरान 1 लाख 44 हजार 912 आवेदन प्राप्त हुए, और सभी का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए, जिनमें प्रमुख अस्पताल जैसे बॉम्बे अस्पताल, अरविंदो हॉस्पिटल, चोईथराम, इंडेक्स और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच और गंभीर बीमारियों की पहचान की गई।

अमृत 2.0 योजना के तहत जलापूर्ति का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहर की जलापूर्ति प्रणाली को और मजबूत, आधुनिक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में इंदौर शहर को नर्मदा नदी से लगभग 70 किलोमीटर दूर से पानी सप्लाई किया जाता है। पहले तीन चरणों में कुल 540 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया गया है। बढ़ती जनसंख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन के बाद जलापूर्ति क्षमता 885 एमएलडी तक बढ़ जाएगी।

पैकेज 2, 3 और 4: पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक का निर्माण

पैकेज-2 के अंतर्गत वांचू पाइंट से राऊ सर्कल तक लगभग 39 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ तीन प्रमुख स्थानों पर आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण और राऊ सर्कल पर क्लोरिनेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। पैकेज-3 और पैकेज-4 के अंतर्गत कुल 40 नए ओवरहेड टैंक बनेंगे, मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण होगा और लंबी फीडर तथा डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें बिछाई जाएंगी। इन कार्यों से एक लाख से अधिक घरेलू जल संयोजन सुनिश्चित होंगे और 24x7 दबावयुक्त जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी। कुल लागत लगभग 1356 करोड़ रुपए है और यह परियोजना शहर के 2 लाख 47 हजार से अधिक परिवारों को सीधे लाभ पहुंचाएगी।

सिरपुर तालाब का लोकार्पण: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल

सिरपुर तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 20 एमएलडी क्षमता का आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है। इस परियोजना में 8.5 किलोमीटर सीवर लाइन और 5 किलोमीटर ट्रीटेड वाटर रीयूज़ लाइन बनाई गई है। ओवरहेड टैंक की स्थापना के माध्यम से अब तालाब को सीवर मुक्त बनाया जाएगा और उपचारित जल का उपयोग शहर के प्रमुख उद्यानों, हरित क्षेत्रों, अग्निशमन और अन्य कामों में किया जाएगा।

दशहरा मैदान में विकास प्रदर्शनी

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें शासन की उपलब्धियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-cm-mohan-yadav-will-perform-bhoomi-pujan-of-narmada/article-49425

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.